लाइफस्टाइल हेल्थ

Missed Periods: प्रेग्नेंसी ही नहीं, पीरियड्स मिस होने की और भी होती हैं कई वजहें

missed-period Missed Periods: नई दिल्लीः यूं तो महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कई तरह की समस्याएं होती हैं। लेकिन अगर किसी माह पीरियड्स मिस हो जाते हैं तो फिर इसकी टेंशन कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। अधिकतर लोगों के मन में पीरियड्स मिस होने की सबसे पहली वजह प्रेग्नेंसी आती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। पीरियड्स मिस (Missed Periods) होने की कई और भी वजह हो सकती हैं। कई बार शरीर में कई अन्य कारणों से हुए बदलावों की वजह से भी पीरियड्स मिस हो जाते हैं। आइए जानते हैं पीरियड्स मिस होने की वजह- पीरियड मिस (Missed Periods) होने के कई कारण हो सकते हैं मोटापा मोटापा भी पीरियड्स मिस (Missed Periods) होने का एक कारण हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जिन महिलाओं का वजन अधिक होता है, उनके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर अधिक होता है, जिसके कारण पीरियड्स प्रभावित हो सकते हैं। तनाव पीरियड मिस होने का कारण तनाव भी हो सकता है। तनाव हार्मोनल असंतुलन का कारण बनता है जिसके कारण पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं और पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द और ऐंठन होने लगती है। हाइपोथैलमस, हमारे मस्तिष्क का एक हिस्सा, मासिक धर्म को नियमित करने का काम करता है। तनाव का हाइपोथैलमस पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे महिलाओं के शरीर का वजन भी काफी तेजी से बढ़ने लगता है। वजन घटना कई बार वजन कम होने के कारण पीरियड्स मिस हो जाते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी कर रही हैं और आपका वजन तेजी से घट रहा है तो इससे भी हार्मोनल असंतुलन होता है और पीरियड मिस हो जाता है। जन्म नियंत्रण दवा का सेवन कई बार महिलाएं गर्भधारण से बचने के लिए गर्भनिरोधक दवाएं लेती हैं, जिसके कारण उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और अक्सर पीरियड्स मिस हो जाते हैं। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम जिन महिलाओं को पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम या पीसीओएस (PCOS) जैसी बीमारी होती है उनमें भी पीरियड्स मिस होने की समस्या होती है। पीसीओएस (PCOS) एक ऐसी समस्या है जिसमें महिलाएं ओव्यूलेट नहीं कर पाती हैं और एण्ड्रोजन का स्तर बढ़ जाता है और कभी-कभी अंडाशय में सिस्ट बन जाते हैं जिसके कारण पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। ये भी पढ़ें..Nipah Virus: केरल में तेजी से पैर पसार रहा निपाह वायरस,... मधुमेह या थायराइड की जांच कराएं पीरियड्स के अनियमित होने की एक वजह डायबिटीज या थायराइड भी हो सकती है। थायराइड के कारण आपके पीरियड्स बहुत हल्के या कम मात्रा में हो सकते हैं। जबकि कभी-कभी यह अत्यधिक या अनियमित भी हो सकता है। इस बीमारी के कारण भी आपके पीरियड्स कई महीनों तक रुक सकते हैं और इस स्थिति को एमेनोरिया कहा जाता है। आप 50 के आसपास हैं? मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) एक ऐसी स्थिति है जो हर महिला के जीवन में आती है। ऐसे में महिलाओं को मासिक धर्म आना बंद हो जाता है। इससे उनके शरीर में हार्मोनल बदलाव बहुत तेजी से होते हैं। आमतौर पर महिलाओं में 45 साल की उम्र के बाद रजोनिवृत्ति के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। वहीं कुछ महिलाओं में 45 साल की उम्र से पहले ही पीरियड्स बंद हो जाते हैं। यह भी एक तरह की समस्या है जिसके लिए डॉक्टर से परामर्श जरूर करना चाहिए। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)