लाइफस्टाइल

HUG करने के हैं कई फायदें, मिलती है सकारात्मक ऊर्जा...

Valentine week 2024: वैलेंटाइन वीक (Valentine week) सभी कपल्स के लिए खास होता है, इस पूरे वीक के हर दिन को प्रेमी प्रेमिकाएं खास तरह से सेलिब्रेट करते हैं। इस वीक के छठे दिन यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को हग करके प्यार का इज़हार करते है। माना जाता है कि, प्रेमी को गले लगाने से शरीर पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। आइये जानते है हग करने से होने वाले फायदों के बारे में... हग करना होता है फायदेमंद अगर आप खुश और तनाव मुक्त रहना चाहते हैं तो अपने प्रेमी को दिन में कम से कम 4 से 5 बार गले लगाना चाहिए। इससे तनाव दूर होता है और कम्युनिकेशन में सुधार होता है। स्ट्रेस कम होता है अगर कोई मानसिक रुप से तनाव या किसी बुरे हालातों से गुजर रहा हो तो उसे हग करके आप बेहतर फील करा सकते हैं। हग करने से स्ट्रेस कम होता है साथ ही ये आपके होने के एहसास को दिलाता है। हार्ट हेल्थ में होती है सुधार गले लगाने से आपकी हार्ट हेल्थ में सुधार हो सकता है।  एक स्टडी के मुताबिक बताया गया कि, हग करने वालों का ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट काफी सही रहती है। जिससे ये साबित होता है कि, हग करना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। हग करने से मिलती है खुशी अपने प्रेमी या अन्य चाहने वाले को गले से लगाने से शरीर में ऑक्सीटोसिन कैमिकल यानी लव हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है। ये तनाव कम करके खुशी देता है। वैज्ञानिकों के अनुसार पुरुषों के मुताबिक महिलाओं में इस हार्मोन का असर ज्यादा होता है।