Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

दिखने में आकर्षक लगने वाले आम के सेवन के होते हैं कई फायदे

नई दिल्लीः आम को फलों का राजा कहा जाता है। मीठे और रसीले आम स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इसमें शरीर के लिए कई फायदेमंद तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। भारत में आम की पैदावार बहुतायत मात्रा में होती है। आम के फल को कच्चा और पका दोनों तरीके से खाया जाता है और इसके फायदे भी होते हैं। कच्चे आम की चटनी और पना का सेवन किया जाता है जो गर्मियों में भीषण लू से शरीर के रक्षा कवच के रूप में काम करता है। वहीं पके आम का जूस और शेक बनाकर पिया जाता है।

आम में पाॅली-फेनोलिक फ्लेवेनोएड एंटीऑक्सीडेंट्स, प्री-बायोटिक डाइट्री फाइबर्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही आम विटामिन ए, सी और डी का बेहतर स्त्रोत है। आम के सेवन से त्वचा पर भी निखार आता है। इसके साथ ही यह बालों की सेहत के लिए काफी लाभकारी है। दिखने में आकर्षक और काफी स्वादिष्ट लगने वाले आम के सेवन के कई फायदे होते है। आम पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह अपच और पेट संबंधी समस्याओं को दूर करता है। आम में फाइबर भी पाया जाता है। जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है। यह कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचाता हैं।

यह भी पढ़ेंःपानी की टंकी से एक परिवार के चार सदस्यों के मिले शव, हत्या के शक में बेटा गिरफ्तार

आम में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जिससे शरीर में खून की कमी दूर होती है। आम के सेवन से ह्दय और किडनी से संबंधित बीमारियां भी देर हो जाती है। आम में ग्लुटामिन नामक एसिड पाया जाता है जो याद्दाश्त बढ़ाने में काफी सहायक होता है। इसके साथ ही आम खाने से चेहरे की झुर्रियां भी दूर हो जाती है। वहीं त्वचा मुलायम होती है और बढ़ते उम्र का प्रभाव भी दूर होता है। आम में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आम के सेवन से रूखे, बेजान और झड़ते हुए बाल की समस्या से निजात मिलता है। वहीं बालों की ग्रोथ बढ़ती है और मजबूत भी होता है।