Tuesday, April 1, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशएक साल के बच्चे के साथ ट्रेन में चढ़ रही थी महिला,...

एक साल के बच्चे के साथ ट्रेन में चढ़ रही थी महिला, तभी पैर फिसला और…

मुंबई: रेलवे सुरक्षा बल के एक जवान ने सतर्कता और बहादुरी का परिचय देते हुए मुंबई में एक महिला और उसके बच्चे को लोकल ट्रेन की चपेट में आने से बचाया। मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सीआर के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने घटना का एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि- घटना दोपहर करीब 12.04 बजे की है। मंगलवार को जब महिला अपने एक साल के बच्चे को गोद में लेकर मानखुर्द में एक भारी भीड़ वाली लोकल ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। भीड़भाड़ के कारण, महिला अपना संतुलन खो बैठी, फिसल गई और चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाई में गिर गई।

ये भी पढ़ें..ED के समन पर सीएम हेमंत सोरेन ने तोड़ी चुप्पी, राज्यपाल…

यह देख, सतर्क आरपीएफ कांस्टेबल अक्षय सोय महिला के बच्चे को पकड़ने के लिए कूद पड़े और कुछ अन्य यात्री भी हैरान महिला को प्लेटफॉर्म पर खींचने के लिए पहुंचे। सुतार ने कहा कि मां और बच्चा दोनों सदमे की स्थिति में थे, लेकिन सुरक्षित और स्वस्थ थे, उन्हें संभावित चोट या मौत से बचाने के लिए कांस्टेबल सोय के प्रयासों की उन्होंने सराहना की।

इस साल, आरपीएफ जवानों की सतर्क टीमों ने महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में लगभग 62 लोगों को बचाने में मदद की है, कई बार अपनी जान जोखिम में डालकर, ऐसी घटनाओं पर कई सीसीटीवी या कम्यूटर वीडियो सोशल मीडिया या पारंपरिक मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से अकेले भीड़भाड़ वाले मुंबई मंडल में 24, नागपुर मंडल में 14, पुणे मंडल में 12, भुसावल मंडल में 8 और सोलापुर मंडल में 4 लोगों की जान बचाई गई।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें