प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured क्राइम

भगवा रंग के कपड़े पहन मजार में की तोड़फोड़, मजार की चादर भी जलाई, दो गिरफ्तार

लखनऊ: यूपी के बिजनौर जनपद के शेरकोट थाना क्षेत्र में रविवार को तीन मजारों पर तोड़फोड़ और आगजनी करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद ही घटना में शामिल दो आरोपितों को फ़ौरन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि इस गिरफ्तारी से बड़ी सांप्रदायिक साजिश को नाकाम कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में 2 मजारों में तोड़फोड़ हुई थी। भगवा रंग का साफा पहने दो आरोपी युवकों को मौके से पकड़ा गया है और पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इन युवकों का नाम कामिल और आदिल बताया जा रहा है। यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया कि शुरूआती तौर पर यह एक साजिश नजर आ रही है, इसलिए इसकी जांच यूपी पुलिस की एक विशेष टीम कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यूपी एटीएस भी जल्द आरोपियों से पूछताछ कर सकती है।

यूपी के एडीजी लाॅ एण्ड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि बीती 24 जुलाई को बिजनौर जिले के कस्बा शेरकोट में साम्प्रदायिक महौल बिगाड़ने की कोशिश स्थानीय पुलिस की सतर्कता की वजह से सफल नहीं हो सकी। एडीजी ने आगे बताया कि शेरकोट कस्बे के जलाल शाह की मजार पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की और मजार पर चढ़ाई गई चादरों को जलाया गया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तभी यह खबर भी आई कि शेरकोट थानान्तर्गत ही भूरेशाह की मजार पर भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। इस पर स्थानीय लोगों को भरोसे में लेकर पुलिस तुरन्त सर्च ऑपरेशन चलाया तथा दो आरोपियों को जिनका नाम कमाल और आदिल है गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों ने भगवा रंग का साफा पहन रखा था। जानकारी मिली है कि यह दोनों सगे भाई हैं।

ये भी पढ़ें..Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला संबोधन, यह मेरी व्यक्तिगत नहीं,...

एडीजी लाॅ एण्ड आर्डर ने बताया कि ऐसी भी अफवाहें फैलाई गईं थीं कि धार्मिक ग्रथों को क्षति पहुंचाई गई है। बकौल एडीजी जब धार्मिक गुरूओं के साथ वहां जाकर देखा गया तो पता चला किसी भी धार्मिक पुस्तक को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। आरोपियोें से कड़ी पूछताछ में पता चला है कि इन लोगों ने सुबह साढे ग्यारह बजे भी एक घटना कस्बा शेरकोट से लगे कुतुबशाह की मजार पर की है। इनसे पूछताछ में पता चला है कि यहां पर भी इन्होंने तोड़फोड़ की थी। इसका पता जनता को नहीं चल पाया था। एडीजी लाॅ एण्ड आर्डर प्रशात कुमार पूरे घटनाक्रम को एक बड़ी साजिश करार देते हुए कहते हैं कि प्रदेश के सामान्य जनजीवन और साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा करने का प्रयास किया गया जिसको पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निष्फल किया।

पवन सिंह चौहान की रिपोर्ट

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…