Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डगर्मियों में भी त्वचा की रंगत में निखार लायेंगी किचन में मौजूद...

गर्मियों में भी त्वचा की रंगत में निखार लायेंगी किचन में मौजूद यह चीजें

नई दिल्लीः इस बार गर्मी का आगाज कुछ पहले हुआ है। पारा जिस्म को झुलसाने लगा है। गर्मी में तेज धूप, पसीना, धूल और मिट्टी की वजह से त्वचा संबंधी समस्याएं नई नहीं हैं। सर्दियों के सुहाने मौसम के जाते ही गर्मियों का चिपचिपा मौसम आ गया है। अब त्वचा का अधिक ख्याल रखना जरूरी होगा। इस मौसम में उमस के कारण चेहरे पर पसीना आता है। इससे चेहरा और भी अधिक ऑयली लगता है। इससे चेहरे पर पिंपल्स की समस्या भी हो सकती है। इस मौसम में त्वचा पर सनबर्न और टैनिंग के अलावा चेहरे पर गंदगी जम जाती है। ऐसे में चेहरे का फेषियल काफी मददगार साबित होता है। हालांकि अधिकतर महिलायें ब्यूटी पार्लर या स्पा का सहारा लेकर इस समस्या से निजात पाने की कोशिश करती हैं। इस पर अच्छी खासी रकम खर्च हो जाती है। मगर आप इसे घर बैठे बिना एक पाई खर्च किए महंगे सैलून से अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। अच्छी यानी स्वस्थ त्वचा के लिए नियमित सफाई बहुत अधिक जरूरी होती है। त्वचा को जरूरत होती है अच्छे एस्ट्रिंजेंट टोनर की। इसे घर पर कोई भी आसानी से तैयार कर सकता है। आजमा कर आप भी देखें।

खीराः गर्मी में खीरा आसानी से बाजार में मिल जाता है। त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए खीरे का सेवन किया जा सकता है। इसे त्वचा पर टोनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह नेचुरल एस्ट्रिंजेंट होता है। इसका रस चेहरे पर 15 मिनट लगाकर पानी से धूल लें। खीरे में 96 प्रतिशत पानी होता है। गर्मियों में खीरे को सबसे ठंडा और पोषक तत्वों से भरपूर सुपर फूड माना जाता है। गर्मियों में इसका मास्क बनाकर लगाने से त्वचा में ताजगी और कोमलता आती है। यह एक्सफोलिएट करने में भी मदद करता है। खीरे के पेस्ट के साथ एक चम्मच दही और शहद मिलाकर फेस पैक तैयार किया जा सकता है। इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार उपयोग कर इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। गर्मियों में खीरे के खाने और फेस पैक दोनों तरह के उपयोग से त्वचा को स्वस्थ रखा जा सकता है। खीरे के रस में गुलाब जल मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है।

नींबू का रसः नींबू का रस भी अच्छा एस्ट्रिंजेंट होता है। मगर त्वचा पर नींबू का रस कभी डायरेक्ट नहीं लगाना चाहिए। इसे पानी के साथ या फिर गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाना चाहिए। 10 मिनट तक इसे चेहरे पर लगाने के बाद पानी से चेहरे को धुलना चाहिए। गर्मियों में नींबू और शहद को मिलाकर भी फेस पैक तैयार किया जा सकता है। इसे हफ्ते में एक बार लगाने से चेहरे की त्वचा की रंगत को निखारा जा सकता है। यह स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। तैलीय त्वचा के लिए एक चम्मच शहद में दो चम्मच नींबू रस का इस्तेमाल करना अच्छा होता है। त्वचा सामान्य या रूखी है तो नींबू और शहद को बराबर मात्रा में मिला कर प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही नींबू और खीरे का रस बराबर मात्रा में मिलाकर बने फेस पैक को रोजाना सुबह लगा कर बीस मिनट बाद पानी से धोकर त्वचा की रंगत को निखारा जा सकता है।

सेब का रसः सेब का रस भी त्वचा के लिए बेहतरीन टोनर का काम करता है। ग्लोइंग स्किन के लिए यह अच्छा विकल्प है। सेब को कद्दूकस कर चेहरे पर लगाना चाहिए। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धुल लें। सेब के स्लाइस को मलाई में मिलाकर बने मिश्रण को चेहरे पर लगाने से कील मुहांसों से निजात मिलती है। इसके प्रयोग से त्वचा पर काले धब्बे और कालिमा को कम किया जा सकता है। मुहांसों में खारिश होने पर सेब के स्लाइस को रेफ्रिजरेटर में रख कर ठंडा कर प्रयोग करें। सेब गर्मियों में सनबर्न से राहत प्रदान करता है। अल्ट्रावायलेट किरणों से त्वचा की रक्षा करता है। एक सेब को कद्दूकस करके उसमें एक चम्मच ग्लिसरीन मिलकर बने पेस्ट को चेहरे तथा गर्दन पर लगाकर प्राकृतिक तौर पर सूखने दें। इसके बाद ताजे ठंडे पानी से धोने से आराम मिलता है।

ग्रीन टीः सेहत के लिए ग्रीन टी के ढेरों लाभ हैं। मगर यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। चेहरे पर चमक लाने के लिए ग्रीन टी बैग को उबालकर ठंडा करें। फिर दो चम्मच भूरी चीनी और एक चम्मच मिल्क क्रीम मिलाकर चेहरे पर स्क्रब करें। 20 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें। इस मिश्रण को हफ्ते में दो बार लगाने से चेहरे की त्वचा खिल उठती हो और रंगत में निखार आता है। ऑयली त्वचा में ग्रीन टी का टोनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्रीन टी को पानी में उबाल कर छान लें। फिर उस पानी को फ्रिज में रखकर ठंडा करें। इस पानी को दिन में 2 से 3 बार चेहरे पर स्प्रे करें।

ये भी पढ़ें..मेघालय में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही,…

केलाः केला भी प्राकृतिक मॉइश्चराइजर और एस्ट्रिंजेंट हो सकता है। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इसमें एप्रीकॉट मिक्स करके चेहरे पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से ओपन पोर्स की समस्या से राहत मिलेगी और त्वचा में भी कसाव आ जाएगा। इसे हर तरह की स्किन पर लगाया जा सकता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें