उमस भरी गर्मी ने लोगों को किया बेजार, बारिश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार

37
heatwave1

लखनऊः मानसून ने बीते दिनों करीब 10 दिनों की देरी के बाद राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश को पूरी तरह से कवर कर लिया था और बारिश भी हुई। इसके बाद समुद्री गतिविधियां ऐसी बदलीं कि चार दिनों से एक मिमी भी बारिश नहीं हो सकी। मंगलवार को भी आसमान में बादल तो खूब दिखे पर बारिश की एक बूंद भी नहीं बरसी। जिससे उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गये। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश के मध्य में टर्फ लाइन बनी हुई है, इससे अभी बारिश के लिए पांच दिन इंतजार करना होगा।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि कम दबाव का क्षेत्र जो छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों पर था, अब मध्य प्रदेश के मध्य भागों में बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। मानसून की अक्षीय रेखा बीकानेर, कोटा, मध्य प्रदेश के ऊपर बने हुए निम्न दबाव के क्षेत्र, झारसुगुडा, पुरी और फिर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर से गुजर रही है। उन्होंने बताया कि हवाओं की दिशाएं दक्षिण पूर्व रही जिनकी औसत गति 5.6 किमी प्रति घंटा रही। आगामी पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण पांच से 10 जुलाई तक केवल बूंदाबांदी ही हो सकती है। मानसून की टर्फ लाइन मध्य प्रदेश के मध्य पर है जिसके कारण मध्य भारत में बारिश होगी।

ये भी पढ़ें..पटना पहुंची राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू , NDA नेताओं के साथ…

इन राज्यों में यह रहा तापमान
प्रयागराज का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, बहराइच व बरेली का 31 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं लखनऊ का 32 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 31.8 डिग्री सेल्सियस, मेरठ का 29.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं प्रयागराज की आर्द्रता 75 प्रतिशत, बहराइच की 78 प्रतिशत, बरेली का 82 प्रतिशत, गोरखपुर का 68, झांसी का 75 प्रतिशत, लखनऊ का 75 व मेरठ की आर्द्रता 89 प्रतिशत रही।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…