प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

सूरज की तेज किरणों पर घने बादलों का पहरा, रिमझिम बूंदों से गिरा गर्मी का पारा

cloud-min-3

लखनऊः उत्तर प्रदेश में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश जनपदों में मंगलवार को घने बादल छा गये। कुछ ही देर बाद रिमझिम बारिश होने लगी। भले ही तेज बारिष नहीं हुई। लेकिन बारिश की छोटी-छोटी बूंदों ने सूरज की तपिश को कम कर दिया और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत तो मिल ही गयी। वहीं मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि प्रदेश में चार-पांच दिन मौसम यूं ही बना रहेगा। आने वाले दिनों में तेज बारिश भी हो सकती है। फिलहाल यह बरसात प्री मानसून गतिविधियों के चलते हो रही है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पाण्डेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में समुद्री गतिविधियां अनुकूल हो गई हैं। वहां से चल रही नम हवाएं उत्तर पूर्वी हवाओं के चलने से मानसून बराबर उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। राजधानी लखनऊ समेत आसपास के जनपदों में आसमान में काले बादल छाने लगे हैं। यह बादल जल्द ही बारिश का रुप धारण कर लेंगे, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकेगी। मंगलवार को दोपहर तक प्रयागराज और झांसी का तापमान 38.8 रहा। वहीं झांसी की आर्द्रता 39 प्रतिशत और प्रयागराज की 46 प्रतिशत रही। वहीं सबसे ज्यादा आर्द्रता गोरखपुर की 83 प्रतिशत रही। बरेली की आर्द्रता 85 प्रतिशत और मेरठ की आर्द्रता 65 प्रतिशत रही।

ये भी पढ़ें..अली गोनी ने जैस्मिन के बर्थडे पर जमकर लुटाया प्यार, गिफ्ट...

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी, बहराइच, बांदा, फैजाबाद, वाराणसी, बलिया सहित पूर्वी यूपी के सभी जिलों में मंगलवार व बुधवार को बारिश होने की संभावना है। वहीं लखनऊ, इटावा सहित मध्य यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश होगी। एटा, मैनपुरी, आगरा, बदायूं, मैनपरी आदि जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, गाजियाबाद शुष्क बना रहेगा।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…