फोटो

इस नदी के पत्थर भी सुनाते हैं राम की कथा

नई दिल्ली: इंडोनेशिया का बाली द्वीप समुद्र तट व प्राकृतिक खूबसूरती के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां पूरी दुनिया से लोग छुट्टियां मनाते हैं, लेकिन यहां एक ऐसी नदी भी है, जिसके पत्थरों पर रामायण के पात्र उकेरे गए हैं। इस नदी का नाम है अयंग नदी। हालांकि ये चित्र कब, कैसे और किसने बनाए, इसकी कोई ठोस जानकारी नहीं है। लेकिन, अयंग नदी में राफ्टिंग करने के लिए आने वाले पर्यटक ये चित्र देखकर रोमांच से भर जाते हैं।

ये भी पढ़ें..Diwali 2022: पटाखे जलाते समय आंखों का रखें विशेष ख्याल, इन...

विष्णु अवतार भगवान पुरुषोत्तम राम हिंदू धर्म में पूज्यनीय हैं। भारत में श्रीराम के लाखों मंदिर हैं, लेकिन इंडोनेशिया में भी श्रीराम आराध्य देवता हैं और वहां भी लोग उनकी श्रद्धाभाव से पूजा करते हैं। कहा जाता है कि 1500 ई से पहले इंडोनेशिया में हिंदू साम्राज्य था, जिसे बाद में मुसलमान सुल्तानों ने अपने कब्जे में कर लिया। यहां रहने वाले हिंदू बाली चले गए और करीब सौ साल बाद डच लोगों ने बाली को जीत लिया। इस कारण बाली समेत इंडोनेशिया के कई भागों में कई प्राचीन हिंदू मंदिर भी हैं। आइए देखते हैं अयंग नदी के पत्थरों पर उकेरी गई रामायण की झलक -

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…