Friday, June 14, 2024
spot_img
HomeमनोरंजनMain Nikla Gaddi Leke Song Out: झूमने पर मजबूर कर देगा ’गदर...

Main Nikla Gaddi Leke Song Out: झूमने पर मजबूर कर देगा ’गदर 2’ का सॉन्ग ’मैं निकला गड्डी लेके’

Main-Nikla-Gaddi-Leke-Song

Main Nikla Gaddi Leke Song Out: मुंबईः सनी देओल की फिल्म ’गदर 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन उससे पहले मेकर्स अपने फैंस को सरप्राइज देने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। निर्माता पहले ही सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म का ट्रेलर और दो गाने जारी कर चुके हैं। अब हाल ही में ’गदर 2’ से सात दिन पहले मेकर्स ने फिल्म का सुपरहिट गाना ’मैं निकला ओ गड्डी लेके’ का रीप्राइज वर्जन रिलीज किया है, जो आज के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस गाने को सुनने के बाद आप भी सनी देओल-अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा के साथ डांस करने पर मजबूर हो जाएंगे।

’गदर 2’ का सॉन्ग ’मैं निकला गड्डी लेके’ रिलीज

गदर 2 से अब तक ’उड़ जा काले कावा’ रिलीज हुई थी, जिसे फैन्स का खूब प्यार मिला था। इसके बाद अमीषा पटेल और सनी देओल के गाने ’खैरियत’ ने भी दर्शकों को इमोशनल कर दिया। अब हाल ही में फिल्म का गाना ’मैं निकला ओ गड्डी लेके’ भी रिलीज हो गया है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सॉन्ग ’मैं निकला ओ गड्डी लेके’ में मेकर्स ने नया फ्लेवर जोड़ा है। गाने में सनी देओल का देसी अंदाज मासूमियत से भरपूर है, वहीं तारा सिंह के बेटे बने जीते का मॉडर्न डांस भी इसमें नया फ्लेवर जोड़ रहा है। वहीं सकीना के शर्मीले अंदाज और मस्ती भरे डांस ने सॉन्ग में चार चांद लगा दिया है।

ये भी पढ़ें..OMG 2 Trailer Release: ’ओह माय गॉड 2’ का दमदार ट्रेलर…

सॉन्ग ’मैं निकला गड्डी लेकर’ को पिता-पुत्र की जोड़ी ने गाया है। इस गाने में सिंगर उदित नारायण और आदित्य नारायण ने अपनी आवाज दी है। गाने में भले ही म्यूजिक डाला गया हो, लेकिन दिग्गज गायक उदित नारायण ने इस बात का पूरा ख्याल रखा है कि गाना अपना पुराना आकर्षण न खोए। यह गाना निश्चित तौर पर इस साल कई बड़े समारोहों में बजने वाला पसंदीदा गाना बन सकता है। बता दें कि गदर 2 की एडवांस बुकिंग 1 अगस्त से शुरू हो गई है। यह फिल्म 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर ’ओह माय गॉड 2’ से भिड़ेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें