
आगराः जिले के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में यातायात पुलिस के सिपाही ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और एसएसपी को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस मामले की जाँच-पड़ताल में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार का है। यहाँ अपने परिवार के साथ रहने वाले 58 वर्षीय कुबेर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कुबेर सिंह यातायात पुलिस के सिपाही थे। मृतक कुबेर सिंह पुलिस लाइन में यातायात पुलिस की क्रेन चलाते थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय उनके घर में उनकी पत्नी एक बेटी, भतीजा और भतीजी मौजूद थे। शुक्रवार सुबह कुबेर सिंह के कमरे से गोली चलने की आवाज आयी। जब वहां जाकर देखा तो उनका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।
ये भी पढ़ें..रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में किया 0.5 प्रतिशत का इजाफा,…
घटना की सूचना पर एत्माद्दौला थाना पुलिस और एसएसपी प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कमरे की जाँच- पड़ताल करने पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार कुबेर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी है और मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले में जाँच कर रही है।
अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…