प्यार की खातिर छोड़ा राजघराना, आम आदमी संग विवाह करेंगी राजकुमारी माको

35

टोक्योः जापान की राजकुमारी माको इस महीने की 26 तारीख को अपने मंगेतर कोमूरो की के साथ शादी करेंगी। क्राउन प्रिंस अकीशीनो के परिवार के शीर्ष अधिकारी काची ताकाहारू ने घोषणा की है कि यह युगल 26 अक्टूबर को नगरपालिका में अपनी शादी का पंजीकरण करवाएगा। इस तारीख को जापानी कैलेंडर में शुभ माना जाता है। राजकुमारी माको और उनके मंगेतर केई कोमूरो की मुलाकात साल 2012 में इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी में हुई थी। दोनों सहपाठी थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजकुमारी अपना राजपाट त्यागकर अपने पति के साथ अमेरिका में बस जाएंगी। उनके पास अपना वीजा और पासपोर्ट है। बताया जा रहा है कि शादी में कोई भी पारंपरिक समारोह नहीं होगा। माको ने किसी भी तरह की एकमुश्त धनराशि लेने से भी मना कर दिया है, जो एक राजकुमारी को दी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि राजकुमारी पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (पीटीएसडी) के एक रूप से पीड़ित हैं। दंपति के विवाह पर विवाद तब शुरू हुआ जब एक अखबार ने कोमुरो की मां के पूर्व मंगेतर द्वारा दावा किया कि मां और बेटा लगभग 35,000 डॉलर का कर्ज चुकाने में विफल रहे हैं।

यह भी पढ़ें-‘बिग बॉस 15’ का नया प्रोमो वीडियो वायरल, असीम के साथ…

कोमुरो ने कहा कि उनकी मां के पूर्व मंगेतर ने यह पैसा कर्ज नहीं बल्कि उपहार के तौर पर दिया था। यह खबर फैल गया और जब शाही रिश्तेदारों को बोलने के लिए कहा गया तो इसने और भी मुश्किल पैदा कर दी। कोमुरो ने खुद इस साल इस बारे में एक विस्तृत बयान जारी किया था। कोमुरो ने इस साल फोर्डहम लॉ स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी की और परीक्षा पास की, अब वह वकील के रूप में काम कर सकेंगे। वह यूनाइटेड स्टेट्स में एक लॉ फर्म में क्लर्क हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)