Home उत्तर प्रदेश Jabalpur News: भरभरा कर गिरी मकान की छत, हादसे में दंपत्ती की...

Jabalpur News: भरभरा कर गिरी मकान की छत, हादसे में दंपत्ती की मौत

jabalpur-news

Jabalpur News: जबलपुर के मझौली में गुरुवार की सुबह मकान की दीवार गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान घर में सो रहे दंपत्ती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, दंपत्ति के तीन बच्चे हैं, जो दूसरे कमरे में सो रहे थे और घटना में बाल बाल बच गए। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरु की।

पुलिस ने दी मामले की जानकारी 

जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर मझौली के वार्ड नंबर 12 में हुआ। यहां अशोक दहिया अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके तीन बच्चे हैं। बुधवार रात भोजन करने के बाद दंपती एक कमरे जबकि बच्चे दूसरे कमरे में सो गए। दंपती जिस कमरे में सोए थे, गुरुवार सुबह करीब 5 बजे उसकी दीवार गिर गई।

मलबे मेंअशोक दहिया और उसकी पत्नी विमला बाई दब गए। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर दंपती को बाहर निकाला। लोगों ने मलबा हटाकर दंपती को निकाला। और इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Jabalpur News: मृतक के भाई ने दी जानकारी 

मृतक अशोक के बड़े भाई उद्धव ने बताया, ‘हम तीन भाइयों के परिवार अलग-अलग कमरे में रहते हैं। रात करीब 10 बजे अशोक काम से आया। थोड़ी देर बातचीत की। कहा- सुबह जबलपुर जाना है। वहां काम मिला है। यह कहकर चला गया। रात में तेज बारिश हुई थी। कच्चा मकान होने के कारण तड़के पड़ोसी रामकुमार के मकान से सटी दीवार ढह गई। छप्पर भी कमरे में सो रहे अशोक-विमला के ऊपर आ गिरा। आवाज सुनते ही हम लोग दौड़कर वहां पहुंचे। अशोक और विमला की सिर्फ चीखें सुनाई दे रही थीं। जैसे-तैसे सभी ने मिलकर मलबा हटाया। उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन मेरे सामने ही तड़प-तड़पकर दोनों ने दम तोड़ दिया।’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

Exit mobile version