Thursday, March 27, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डअब तक कई कलाकारों की मौत की पहेली अनसुलझी

अब तक कई कलाकारों की मौत की पहेली अनसुलझी

नई दिल्लीः मनोरंजन जगत की चमचमाती दुनिया हर किसी को बेहद पसंद आती है। फिल्मों में काम करने वाले कलाकार अपने अभिनय से सभी के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन खुद की उनकी जिंदगी में क्या घटनाक्रम चल रहा होता है यह किसी को भी पता नही चल पाता। जब कभी किसी अभिनेता या अभिनेत्री की असमय मौत की खबर आती है तो यह लगता है कि ऐसा कैसे संभव है, लेकिन इस सवाल का शायद ही कभी जवाब मिल पाता हो। ऐसा भी बताया जाता है कि मरने वाले अभिनेता-अभिनेत्री डिप्रेशन के शिकार थे, पर जो खुद सितारे कहलाते हों उन्हें भला किस चीज की कमी हो सकती है। यह भी समझ से परे है। सोमवार को कन्नड़ अभिनेत्री जयश्री रमैया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर में भी यह तथ्य सामने आया कि वह भी अवसाद में थीं, लेकिन यह कोई पहली बार नही है जब किसी अभिनेता या अभिनेत्री ने आत्महत्या की खबर ने हमें झकझोंरा न हो।

यह भी पढ़ें-आठ पुल‍िसकर्मी वीरता, दस सराहनीय सेवा व एक आईपीएस व‍िश‍िष्‍ट सेवा…

सुशांत सिंह राजपूत
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जो अपनी बेहतरीन अदायगी और मुस्कान के लिए जानें जाते थे। उन्होंने 34 वर्ष की आयु में बांद्रा स्थित आवास पर आत्महत्या कर लिया। उनकी आत्महत्या के कारणों की जांच अभी तक चल रही है। बताया यह गया कि वह डिप्रेशन में थे। जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

जिया खान
बाॅलीवुड में एक मुकाम बनाने का सपना लेकर आयी जिया खान की भी मौत आज तक अनसुलझी पहेली ही बनी हुई है। उन्होंने तीन जून 2013 को अपने आवास पर आत्महत्या कर लिया था। जिया खान की जब मौत हुई वह केवल 25 साल की थीं। उनके आवास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। जिया खान की आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप सूरज पंचोली पर लगाया गया था।

आर्या बनर्जी
फिल्म डर्टी पिक्चर में दमदार अभिनय करने वाली अभिनेत्री आर्या बनर्जी 11 दिसंबर, 2020 को कोलकाता में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं। उनकी मौत का कारण भी आज तक स्पष्ट नही हो सका। उनके बारे में भी यही कहा गया कि वह कई दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी।

आसिफ बसरा
अभिनेता आसिफ बसरा का शव धर्मशाला में एक निजी परिसर में लटका पाया गया था। अभिनेता आसिफ बसरा की भी मौत आज तक अनसुलझी ही है।

दिव्या भारती
अभिनेत्री दिव्या भारती को भला कौन नही जानता। वह अपनी मासूमियत और खूबसूरती के चलते बहुत कम दिनों में ही लोगों की दिलों पर राज करने लगी थी। लेकिन इस अभिनेत्री के जीवन का भी दुखद अंत हुआ। उनकी पांच अप्रैल 1993 को बालकनी से गिरकर मौत हो गयी थी। लेकिन आज तक यह किसी को पता नही चला कि आखि रवह बालकनी से गिरीं कैसे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें