Tuesday, March 18, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेश‘साल 2024 में प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं’, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह...

‘साल 2024 में प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं’, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कसा तंज

minister-giriraj-singh

पटनाः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात पर तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए गुरुवार को कहा है कि हर कोई प्रधानमंत्री बनना चाहता है, लेकिन उन्हें ये भी तो पता होना चाहिए कि साल 2024 में प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं है।

भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि राजनीति में हर कोई प्रधानमंत्री बनना चाहता है। उनमें से नीतीश कुमार मजबूत हैं। इसलिए वह मल्लिकार्जुन खड़गे को खुश कर रहे हैं। राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा। उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से राहुल गांधी ने उन्हें मिलने का समय दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को पता होना चाहिए कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अभी उनकी राजनीति दुर्गति होनी बाकी है।

ये भी पढ़ें..money laundering Case: एक्शन में ईडी, IAS छवि रंजन समेत 22…

उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे। वहीं राहुल गांधी से भी उनकी मुलाकात हुई थी। नीतीश कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी। उन्होंने भी नीतीश कुमार को समर्थन दिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें