Friday, March 21, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डAnimal Postpone: ‘Gadar 2’ से डर गये रणबीर कपूर, अब 11 अगस्त...

Animal Postpone: ‘Gadar 2’ से डर गये रणबीर कपूर, अब 11 अगस्त को नहीं रिलीज होगी ‘Animal’

film-animal

Animal Postpone: मुंबईः अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) स्टारर बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ’एनिमल’ (Animal) अब 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। नई रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं की गई है। सनी देओल की गदर 2 (Gardar 2)और अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 (Oh My God 2)एक ही दिन रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी भिड़ंत ’एनिमल’ (Animal) से होनी थी, जिसे अब टाल दिया गया है।

 संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित, एनिमल में अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बॉक्स ऑफिस पर ’एनिमल’, ’गदर 2’ और ’ओह माय गॉड 2’ की भिड़ंत में इस बात पर काफी बहस हुई कि किसे ज्यादा नुकसान होगा। फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर अपडेट साझा किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि अभिनेता रणबीर कपूर और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की ’एनिमल’ (Animal) 11 अगस्त को रिलीज नहीं होगी। फिल्म ’एनिमल’ की रिलीज डेट टाल दी गई है। अभी तक फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गयी है।

ये भी पढ़ें..Parineeti-Raghav Video: गोल्डन टेम्पल में माथा टेकने के बाद परिणीति-राघव ने…

पिछले महीने ’एनिमल’ (Animal)की टीम ने प्री-टीज़र शेयर किया था। वीडियो में एक्टर रणबीर कपूर हाथ में कुल्हाड़ी लिए एक ग्रुप से लड़ते नजर आ रहे हैं। कई लोगों पर हमला करने के लिए कुल्हाड़ी उठा चुके हैं। रणबीर ने सफेद धोती और कुर्ता पहना हुआ है। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर हाथ में कुल्हाड़ी लिए नजर आ रहे हैं और उनका कंधा खून से लथपथ है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आयेंगे। फिल्म में बॉबी देओल, सौरभ शुक्ला और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखायी देंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें