Featured मनोरंजन

दुनिया के सामने आया प्रियंका चोपड़ा की नन्ही परी का चेहरा, फैंस दे रहे दुआएं

priyanka-chopra

मुंबईः बाॅलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए मां बनी थीं। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने अपनी लाडली बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा था। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बेटी के साथ तस्वीरें भी शेयर करती हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया था। फैंस उनसे बेटी मालती का चेहरा दिखाने की डिमांड भी करते थे। फाइनली अब प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया को अपनी बेटी का चेहरा दिखा ही दिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें उनकी बेटी का चेहरा साफ नजर आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती काफी क्यूट हैं। यह वीडियो एक इवेंट के दौरान का है। वीडियो में देखा जा रहा है कि निक जोनास अपनी बेटी के बारे में स्टेज पर बात कर रहे हैं और नन्हीं परी मालती अपनी पिता को अपने ही अंदाज में चीयर कर रही है। मालती के एक साल के हो जाने के बाद पहली बार दुनिया ने उनका चेहरा देखा है।

ये भी पढ़ें..एमएलसी शिक्षक चुनावः झांसी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मतदान,...

ऑफ व्हाइट कलर के कपड़े और हेयरबैंड में मालती बहुत ही प्यारी लग रही हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा भी चाॅकलेट कलर की आउटफिट में हमेशा की तरह काफी ब्यूटीफूल लग रही हैं। सोशल मीडिया पर मालती की तस्वीरें देख फैंस काफी खुश हैं और यह भी कह रहे है कि मालती पूरी तरह से अपने डैड की तरह दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर मालती पर अपना प्यार लुटा रहे हैं और दुआएं भी दे रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिएहमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)