spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडRudraprayag : 20 नवंबर को बंद किए जाएंगे श्री मद्महेश्वर मंदिर के...

Rudraprayag : 20 नवंबर को बंद किए जाएंगे श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट

Rudraprayag News : श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद कर दिए जाएंगे। पूर्व परंपरा के अनुसार भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी। बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने यह जानकारी दी।

20 नवंबर को बंद किए जाएंगे कपाट     

मुख्य कार्याधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस शीतकाल के लिए श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 20 नवंबर को प्रातः पूर्व परंपरा के अनुसार बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मद्महेश्वर की उत्सव डोली 20 नवंबर को मद्महेश्वर मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए गौंडार पहुंचेगी। अगले दिन 21 नवंबर को ग्राम गौंडार से प्रातः प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए रांसी गांव और 22 नवंबर को रांसी से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए गिरीया गांव पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें: Chandauli: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, बिजली विभाग पर लगा लापरवाही का आरोप

23 नवंबर को उत्सव डोली पहुंचेगी ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ   

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, उत्सव डोली 23 नवंबर को गिरीया गांव से प्रस्थान कर अपराह्न 02 बजे पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में प्रवेश करेगी। इस अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं की तरफ से मद्महेश्वर भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया जाता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें