spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशचार साल से साथ रह रहे देवर-भाभी का संदिग्धावस्था में मिला शव,...

चार साल से साथ रह रहे देवर-भाभी का संदिग्धावस्था में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

लखनऊः उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के सदर कोतवाली अंतर्गत कसहाई गांव स्थित एक निर्माणाधीन मकान में देवर-भाभी का शव मिलने से हड़कम्प मच गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, जिले की कर्वी कोतवाली अंतर्गत कसहाई गांव में मंगलवार को गिरजा देवी और उसके साथ निर्माणाधीन मकान में रह रहे देवर सुखेंद्र का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कम्प मच गया। चार साल पहले पति के गुजर जाने के बाद मृतक महिला अपने देवर के साथ पति-पत्नी की तरह रहते थे। मृतक महिला के 05 बच्चे हैं। जिसमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है और एक बड़ा बेटा बाहर रहता है। दो छोटे बेटे अपने बहन के घर रुके हुए थे। सोमवार की रात दोनों घर में अकेले थे। मंगलवार की सुबह मृतक गिरजा देवी के सास कमरे में अंदर घुसी तो कमरे का नजारा देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसका छोटा बेटे सुखेंद्र का शव कमरे में बने गेट में फांसी के फंदे से लटक रहा था और उसकी बहू गिरजा देवी का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पर आनन-फानन में कोतवाली पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर अगवा कर महिला सब इंस्पेक्टर का…

वहीं इस मामले में परिजनों और ग्रामीणों का मानना है कि किसी ने दोनों देवर-भाभी की हत्या की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय इस घटना को आत्महत्या का मामला बता रहे है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें