Tuesday, March 25, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशदेश को मिल रही कोरोना से राहत, 2.5 लाख लोग हुए स्वस्थ,...

देश को मिल रही कोरोना से राहत, 2.5 लाख लोग हुए स्वस्थ, 3660 लोगों की मौत

नई दिल्लीः देश में कोरोना के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1लाख 86 हजार 364 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस बीमारी से 3660 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे 2 लाख 59हजार 459 मरीज स्वस्थ हुए है। शुक्रवार की सुबह जारी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना के कुल 2 करोड़ 75 लाख 55 हजार 457 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, इस बीमारी से अब तक 3 लाख 18 हजार 895 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 23 लाख,44 हजार,152 है। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अब तक 2 करोड़ 48 लाख 93 हजार 410 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 90.33 प्रतिशत हो गया है। आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ेंःनशे में धुत बेटे ने पहले पिता को मारी गोली, फिर…

27 मई को 20 लाख 70 हजार 508 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 33 करोड़ 90 लाख 39 हजार 861 टेस्ट किए जा चुके हैं। भारत ने ठीक एक हफ्ते पहले 4,529 मौतों के साथ कोविड के कारण रिकॉर्ड मौतें दर्ज कीं थी। दिसंबर 2019 में चीन के वुहान में कोरोनोवायरस के प्रकोप के बाद से किसी भी देश में कोविड संक्रमण से सबसे अधिक मौतें हुईं। इससे पहले 12 जनवरी को अमेरिका में 4,468 और ब्राजील में 6 अप्रैल को 4,211 मौते हुई थी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें