गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का मजाक उड़ाया और इसे इस सदी की सबसे बड़ी कॉमेडी में से एक बताया। गुवाहाटी में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की जरूरत नहीं है क्योंकि हम एक अखंड भारत में रहते हैं। भारत 1947 में केवल एक बार विभाजित हुआ था, जब एक नए देश पाकिस्तान का जन्म हुआ था और यह राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस थी जिसने इस विभाजन को होने दिया था।
The Bharat Jodo Yatra is a Comedy of the Century!
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 7, 2022
The Bharat that we live in today is resilient, robust & united. The only time India was divided was in 1947 because Congress agreed for it. Rahul Gandhi ji should go to Pakistan for 'Bharat Jodo Yatra' if they want unification. pic.twitter.com/PzACrtB0eq
ये भी पढ़ें..शरद पवार से मुलाकात के बाद बोले नीतीश कुमार, ‘विपक्ष का…
सरमा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह दी कि उन्हें इसके बजाय पाकिस्तान की यात्रा करनी चाहिए ताकि लोगों को एक ऐसा भारत मिले जो विभाजन से पहले अविभाजित था। सरमा ने ट्वीट किया, “भारत जोड़ो यात्रा सदी की कॉमेडी है! आज हम जिस भारत में रहते हैं, वह मजबूत और एकजुट है। भारत का विभाजन केवल 1947 में हुआ था क्योंकि कांग्रेस इसके लिए राजी हो गई थी। अगर वे एकीकरण चाहते हैं तो राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए।”
देश में नफरत की जगह नहीं: अशोक गहलोत
वहीं, भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कन्याकुमारी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि देश को एक रखने के लिए कांग्रेस प्रयास कर रही है, इसीलिए पार्टी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। इस नफरत को खत्म करने के लिए कांग्रेस जनता के बीच जा रही है। देश में धर्म के नाम पर लगातार नफरत की बातें की जा रही हैं। गहलोत ने कहा कि अगर सही समय पर इस माहौल को सुधारा नहीं गया तो देश में गृह युद्ध की स्थिति पैदा हो जाएगी। गहलोत ने कहा कि महात्मा गांधी के देश में नफरत की कोई जगह नहीं हैं। राहुल गांधी नफरत की दीवार तोड़ने के लिए और लोगों को एक करने के लिए आगे आए हैं। यह देश के लिए खुशी की बात है।
अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…