Wednesday, March 26, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeआस्थाMahashivratri: हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज रहा महाभारत का प्राचीन कालीन...

Mahashivratri: हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज रहा महाभारत का प्राचीन कालीन मंदिर

बाराबंकी: महाभारत कालीन इतिहास समेटे लोधेश्वर महादेवा (Lodheshwar Mahadeva) में इन दिनों महाशिवरात्रि (Mahashivratri) से पहले भक्त मनोकामना पूरी होने के बाद कांवर चढ़ाने आ रहे हैं। वहीं आस्था को संजोय भगवान शंकर के इस तीर्थ पर श्रद्धालु अपनी मनौती माँगने के लिए भी आने का सिलसिला जारी है। आने वाले हर शिव भक्त की यहां मांगी गई मुराद पूरी होने के प्रति पूरा विश्वास है।

मंदिर परिसर के अंदर कही रामायण पाठ तो कहीं भजन कीर्तन हो रही है। मेला परिसर में हवन पूजन के साथ भोलेनाथ के जयकारें गूंजायमान हैं। लोधेश्वर महादेव तीर्थ में श्रद्धालुओं की भीड़ और मेला आयोजित होने के चलते जिला और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कढ़ें इंतजाम किये है।

अभरण तालाब में लगा जाल

महादेवा मंदिर में शिवलिंग पर जाल रख दिया गया है ताकि श्रद्धालु जाकर आराम से दर्शन कर जलाभिषेक करें। साथ ही अभरण तालाब में जाल लगाकर सुरक्षा मजबूत की गई है। कुछ् बोहनिया में स्नान करते हैं तो जो महादेवा पहुंच कर रूके हुए हैं वह अभरण में स्नान कर रहे हैं। यहां भी पुलिस व गोताखोर लगे हैं। स्थानीय प्रशासन घूम-घूम कर जायजा लेता रहता है। एसडीएम पवन कुमार, सीओ आलोक पाठक, तहसीलदार सीमा भारती, थाना प्रभारी रत्नेश कुमार पांडेय सहित तहसील के कानूनगो भी समय-समय पर जायजा लेते रहते है।

ये भी पढ़े: मानकों के विपरीत बने स्पीड ब्रेकर ले रहे लोगों की जान, जानिए क्या हैं इसके नियम

कांवरियों से गुलजार हो रहा महादेवा परिसर

शिवरात्रि करीब आने के चलते महादेवा धीरे-धीरे कांवरियों से गुलजार हो रहा है। यहां आने वाले शिव भक्तों में लोधेश्वर महादेव के प्रति अगाध श्रद्धा देखने को मिल रही है। मंदिर पुजारी आदित्य तिवारी ने बताया कि अभी कांवरियें आ-जा रहे हैं। मंदिर में भीड़ एकादशी से बढ़ेगी। वहीं उपजिलाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि, पूरे मेले की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। तहसील व ब्लॉक के कर्मचारी मेले पर बराबर नजर रखे हुए हैं। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में सीओ आलोक पाठक ने बताया पूरे मेले पर पुलिस की नजर हैं। खुफिया पुलिस भी प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें