Featured महाराष्ट्र क्राइम

प्रेमी ने दुष्कर्म कर दोस्तों को भेजा वीडियो, फिर 33 लोगों ने किया नाबालिग का रेप, अब पुलिस…

वीडियो

ठाणे: महाराष्ट्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक 15 साल की नाबालिग ल लड़की के साथ दो या चार नहीं बल्कि 33 लोगों ने अगल-अगल जगहों पर ले जाकर रेप किया। जिसमें चार किशोर भी शामिल है। वहीं पीड़िता द्वारा ब्लैकमेल और बार-बार सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के दो महीने बाद, ठाणे पुलिस ने सनसनीखेज मामले में अपना आरोप पत्र (चार्जशीट) दायर किया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 112 गवाहों के बयानों के साथ 800 से अधिक पृष्ठों के साथ आरोप पत्र को कल्याण की मजिस्ट्रेट कोर्ट में दायर किया गया है और यह जांच के अंत का संकेत है।

ये भी पढ़ें..बिहार पंचायत चुनावः वोट डालने के बाद कई महिलाओं के बैंक अकाउंट हुए खाली


प्रेमी ने जबरन बनाए यौन संबंध, फिर अश्लील वीडियो दोस्तों को भेजा

इस चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि पीड़िता के ब्वॉयफ्रेंड ने उसके साथ पहले जबरन यौन संबंध बनाए और लड़की का वीडियो बनाकर अपने दोस्तों के साथ साझा किया। जिन्होंने उसका दुष्कर्म करने के लिए बाद में उसका शोषण किया। पुलिस जांच के अनुसार कई युवकों ने लड़की को ब्लैकमेल किया और धमकी दी और अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

2 नाबालिग समेत 33 लोग आरोपी

प्रारंभिक पुलिस जांच में लगभग 23 लोगों की संलिप्तता की ओर इशारा किया गया था, जो संख्या बाद में 33 हो गई, जिसमें 4 नाबालिग शामिल हैं। इस घटनाक्रम के बारे में पढ़ने और सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। 26 वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि 2 नाबालिग लड़कों को भिवंडी किशोर गृह भेज दिया गया है, जबकि शेष आरोपी फरार हो गए थे और उन्हें बाद में उन्हें पकड़ लिया गया। शिकायत के अनुसार, पीड़िता सोशल मीडिया पर मुख्य आरोपी के संपर्क में आई थी और आरोपी ने जनवरी 2021 में उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए, जिसका उसने वीडियो भी बनाया।

नौ महीने तक लगातार ब्लैकमेल कर किया रेप

पुलिस ने कहा कि पीड़िता को धोखा देकर, उसने अपने दोस्तों के साथ सेक्स वीडियो साझा किया, जिसे अन्य दोस्तों को प्रसारित किया गया। इसके बाद सभी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता को धमकाया गया और लगातार नौ महीने से अधिक समय तक उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। आरोप लगाए गए हैं कि पीड़िता लगभग सभी हमलावरों को जानती थी और उन्होंने उसे अपने साथ डोंबिवली, रबाले, ठाणे, बदलापुर कस्बों के विभिन्न स्थानों पर ले जाने के लिए मजबूर किया और यहां तक कि वे उसे एक दूरदराज के फार्महाउस में भी लेकर गए, जहां उन्होंने समूहों में उसके साथ दुष्कर्म किया।

22 सितंबर को पीड़िता ने थाने दी थी तहरीर

पीड़िता ने आखिरकार अपनी मौसी को अपने यौन शोषण के बारे में बताने का साहस जुटाया और इस संबंध में मनपाड़ा पुलिस स्टेशन ने 22 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की। परेशान लड़की को चिकित्सा परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में वह ठीक हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है और पीड़ित के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए मामले को एक विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट को सौंपने की मांग की है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)