Saturday, October 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeमध्य प्रदेशMadhya Pradesh News : स्लामपुरा में एक मकान में भयानक विस्फोट, मलबे में...

Madhya Pradesh News : स्लामपुरा में एक मकान में भयानक विस्फोट, मलबे में दबे कई लोग

Madhya Pradesh News :  जिले के इस्लामपुरा क्षेत्र में शनिवार दोपहर को एक मकान में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था के मकान भरभराकर जमीदोज हो गया। साथ ही आसपास के तीन मकान और क्षतिग्रस्त हो गए। मलबे में कुछ लोग दबे हुए हैं। पुलिस व नगर निगम का अमला रेस्क्यू करने में लगा हुआ है। रेस्क्यू टीम ने एक महिला को बाहर निकाला है। अभी यह भी साफ नहीं हुआ है कि विस्फोट किस वजह से हुआ है। हालांकि मोहल्ले के कुछ लोगों का कहना था सिलेण्डर में विस्फोट हुआ है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि, मकान में पटाखे बनाए जाते थे और उन्हें स्टोर कर रखा हुआ था। उनमें आग लगने से विस्फोट हुआ।

दोपहर 12 बजे के करीब हुई घटना  

जानकारी अनुसार घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है। इस्लामपुरा में रहने वाले गजराज राठौर के मकान में शनिवार को विस्फोट हो गया। जिससे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गजराज के बगल के दोनों घर व पीछे बना घर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

घायल महिला को कराया गया भर्ती 

रेस्क्यू टीम ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है। पुलिस का कहना है कि, मकान के अंदर एक सिलेंडर फट गया। यहां पटाखे भी रखे थे। सिलेंडर से पटाखे में आग लगी और पूरा मकान गिर गया। इस भयंकर विस्फोट में आगे पीछे के दो-तीन मकान और चपेट में आ गये हैं। इस्लामपुरा में रहने वाले लोगों का कहना है कि, जिस मकान में विस्फोट हुआ है, उसमें टेंट के सामान के साथ पटाखे भी रखे हुए थे। साथ ही रसोई गैस के सिलेंडर भी रखे थे।

एसपी समीर सौरभ ने दी जानकारी 

मुरैना एसपी समीर सौरभ का कहना है कि अभी सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना प्राप्त हुई है। एक घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। इसके साथ ही दो-तीन मकानों को भी नुकसान हुआ है। एक महिला को इसमें से निकाल लिया गया है अगर और कोई भी दबा होगा तो उसे भी निकाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 3 नवंबर को केदारनाथ और 17 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के बंद होंगे कपाट, पर्यटन मंत्री ने किया ऐलान

Madhya Pradesh News : कड़ी मशक्कत से किया गया रेस्क्यू   

रेस्क्यू का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन ने एसडीआरएफ को भी बुलाया है, जिससे रेस्क्यू आपरेशन में तेजी लाया जा सके। बता दें, एसपी का कहना है कि, जल्द ही रेस्क्यू अभियान पूरा कर लिया जाएगा। मकान मालिक द्वारा दो लोगों के दबे होने की सूचना दी गई है। उम्मीद है कि हम उन्हें सुरक्षित निकाल लेंगे। विस्फोट किन कारणों से हुआ है, इसकी जांच चल रही है। शाम तक पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें