प्रदेश उत्तराखंड Featured

Kedarnath Dham की पहाड़ियों में हुआ भयानक हिमस्खलन, श्रद्धालुओं को आयी 2013 की आपदा की याद

दूहरादूनः केदारनाथ क्षेत्र में हिम-स्खलन का सिलसिला जारी है। दस दिन पहले भी केदारनाथ के पीछे चोराबाड़ी ग्लेशियर में हिमस्खलन हुआ था। शनिवार को केदारनाथ की पहाड़ियों पर एक बार फिर श्रद्धालुओं को बर्फीला तूफान देखने को मिला। हिमस्खलन की इस घटना में केदारनाथ मंदिर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन बर्फीला तूफान देखकर भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु जरूर डर गए।

चंद दिनों के अंदर केदारनाथ की पहाड़ियों पर यह दूसरा बर्फीला तूफान है। हालांकि गनीमत यह रही कि हिमस्खलन की इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मुआयना कर रही है। यहां मौसम में भी बदलाव आया है। राज्य में पिछले कई दिनों से भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। हिमस्खलन की घटना के बाद स्थानीय लोगों को एक बार 2013 की दर्दनाक आपदा की याद आ गयी है।

ये भी पढ़ें..‘सांचे दरबार की जय’ से पूरा वातावरण हुआ देवीमय, मां कात्यायनी...

उल्लेखनीय है कि चोराबाड़ी झील के टूटने से ही साल 2013 की आपदा में मंदाकिनी नदी में भयानक बाढ़ आई थी, इस भयानक बाढ़ से कई लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि तब भी केदारनाथ मंदिर पूरी से सुरक्षित रह गया था। लेकिन केदारनाथ घाटी सहित रामबाड़ा का पूरा स्वरूप बदल गया था।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…