Home उत्तर प्रदेश गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो पलटा, 5 लोग...

गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो पलटा, 5 लोग घायल

कासगंज: कासगंज जनपद के बिलराम कस्बे के समीप में एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया, इस हादसे में टेम्पो में सवार 5 लोग घायल हो गए, सभी घायलों को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां 5 घायलों में से तीन घायलों की हालत गंभीर है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है। सभी टेम्पो सवार कछला गंगा घाट से स्नान करके वापस अपने घर लौट रहे थे तभी बिलराम कस्बे के समीप टेम्पो पलटने से श्राद्धालुओ के साथ ये हादसा हो गया।

आपको बता दें कि हादसे की यह घटना कासगंज जनपद के थाना ढोलना क्षेत्र के बिलराम कस्बे के समीप है जहां कछला गंगा घाट से स्नान करके वापस अपने घर लौट रहे श्राद्धालुओं से भरा टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे हादसे में टेम्पो में सवार 8 लोगों में से 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज़ के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गम्भीर घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ेंः-शिवपाल यादव का फिर छलका दर्द, कहा-सपा से बहुत धोखा खा…

जानकारी के मुताबिक, पांचों घायल जनपद अलीगढ़ के थाना के हुसेपुर गांव के रहने वाले हैं, जिनमें 50 वर्षीय मूलचंद, 45 वर्षीय महिला निर्मला, 40 वर्षीय महिला रामवती, 65 वर्षीय बुजुर्ग राजेन्द्र, 45 वर्षीय राजवीर, शामिल हैं, वहीं घायल रामवती, निर्मला, मूलचंद, की हालत गम्भीर है, जिन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है। सीएमओ कासगंज अबध किशोर ने जिला अस्पताल जाकर घायलों से बातचीत कर उनका हाल चाल जाना।

रिपोर्ट- सत्य प्रकाश राठौर

Exit mobile version