Featured लाइफस्टाइल

Hartalika Teej Mehndi Design: हरतालिका तीज पर हाथों में रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, देखें खूबसूरत डिजाइन

teej-mehndi-design Hartalika Teej Mehndi Design: नई दिल्लीः भारत विविधताओं का देश है। यहां हर दिन कुछ न कुछ खास होता ही रहता है। व्रत और त्योहार यहां की पहचान है। कुछ ही दिनों बाद देश में गणेश चतुर्थी की धूम रहेगी। इससे पहले तीज का पवित्र त्योहार मनाया जाएगा। सौभाग्य का पर्व हरतालिका तीज बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 18 सितम्बर 2023 (सोमवार) को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत कर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विधिवत आराधना करती हैं। वहीं कुंआरी लड़कियां भी यह व्रत करती है। इस व्रत के करने से मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है। इस दिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत कर सोलह श्रृंगार करती हैं। भारत में हर तीज-त्योहार पर मेहंदी लगाने की मान्यता है। ऐसे में अगर आप भी तीज मेहंदी बनाने का प्लान कर रही हैं और इसके लिए कोई आसान डिजाइन ढूंढ रही हैं तो आइए हम आपको मेहंदी के कुछ आसान डिजाइन के बारे में बताते हैं- mandala-mehndi मंडाला मेहंदी | Mehndi Design समय के साथ मेहंदी का ट्रेंड भी बदलता रहता है। पिछले कुछ समय से मंडला आर्ट मेहंदी ट्रेंड में है। इसे लगाना बहुत आसान है और यह देखने में भी बहुत सुंदर और आकर्षक लगता है। अगर आप भी इस हरतालिका तीज मेहंदी का सिंपल डिजाइन ढूंढ रही हैं तो मंडला आर्ट ट्राई कर सकती हैं। bridal-mehndi दुल्हन मेहंदी अगर आप शादी के बाद पहली बार तीज मना रही हैं तो इस खास मौके पर दुल्हन मेहंदी लगवा सकती हैं। दुल्हन की मेहंदी आपकी पहली तीज को और भी खास बना देगी। इसे लगाने से हाथ भरे-भरे नजर आते हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। arbi-mehndi ये भी पढ़ें..Blouse Designs: शादी के लहंगे के लिए ढूंढ़ रही हैं लेटेस्ट... अरबी मेहंदी अरेबिक मेहंदी बेहद लोकप्रिय और खूबसूरत मेहंदी डिजाइनों में से एक है। मेहंदी लंबे समय से प्रेमियों की पसंदीदा रही है। इसे लगाना भी बहुत आसान है, लेकिन इसे लगाने के बाद आपके हाथों की खूबसूरती और भी निखर जाती है। peacock-mehndi मोर मेहंदी मोर डिजाइन वाली मेहंदी भी काफी पुरानी लेकिन सदाबहार डिजाइन है। इसे लगाना बहुत आसान है और आप अपनी पसंद के अनुसार मेहंदी में मोर की आकृति बना सकते हैं। आप चाहें तो मोर पंख बना सकते हैं या फिर पूरा मोर ही अपने हाथों पर बना सकते हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)