Saturday, April 12, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्ड‘Avatar: The Way Of Water’ का टीजर रिलीज, छह भाषाओं में इस...

‘Avatar: The Way Of Water’ का टीजर रिलीज, छह भाषाओं में इस दिन रिलीज होगी फिल्म

मुंबईः बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अवतार-द वे ऑफ वॉटर’ का टीजर ऑनलाइन रिलीज हो गया है। इसे पहले थियेटर में रिलीज किया गया था। फिल्म का निर्देशन जेम्स कैमरून ने किया है। फिल्म 16 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के टीजर ने फिल्म को लेकर सब की उत्सुकता बढ़ा दी है।

टीजर में पेंडोरा के चमकीले नीले पानी के शॉट्स शामिल हैं, पहली फिल्म में पेश किए गए उड़ने वाले जीव टोरुक, और नए व्हेल जैसे दिखने वाले जानवर भी नजर आने वाले है। फिल्म कैमरून और जॉन लैंडौ द्वारा निर्मित है, फिल्म में जो सलदाना, सैम वर्थिंगटन, सिगोरनी वीवर, स्टीफन लैंग, क्लिफ कर्टिस, जोएल डेविड मूर, सीसीएच पाउंडर, एडी फाल्को, जेमाइन क्लेमेंट और केट विंसलेट हैं।

ये भी पढ़ें..रेशम पालन को मिलेगा बढ़ावा, अब समर्थन मूल्य पर रैली कोसा…

20वीं सेंचुरी स्टूडियोज इंडिया ‘अवतार-द वे ऑफ वॉटर’ को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज करेगी। इस फिल्म का पहली पार्ट ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने 2.84 बिलियन डॉलर की कमाई की थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें