Friday, March 14, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदुनियामॉस्को में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और पुतिन के बीच हुई वार्ता, जानें...

मॉस्को में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और पुतिन के बीच हुई वार्ता, जानें यूक्रेन युद्ध को लेकर क्या है प्लान

putin-jinping-meet-moscow

मॉस्कोः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को तीन-दिवसीय दौरे पर मॉस्को पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच युक्रेन युद्ध समेत कई मुद्द चर्चा हुई। वहीं पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन में जारी संकट के समाधान की चीनी राष्ट्रपति की योजना का भी स्वागत करते हैं। रूस-यूक्रेन में जारी जंग के बीच चिनफिंग-पुतिन की मुलाकात अहम मानी जा रही है। यूक्रेन के आक्रमण के बाद रूस को अलग-थलग करने के पश्चिमी प्रयासों के बीच शी की उपस्थिति को पुतिन के लिए एक कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें..Navratri Vrat Recipe: व्रत में बनाएं फ्रूट रायता, एनर्जी के साथ शरीर को मिलेगी ठंडक

पुतिन ने यह भी कहा कि बैठक ने अमेरिका को संदेश दिया कि दोनों देश उन्हें कमजोर करने के प्रयासों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि रूस और चीन के खिलाफ डराने-धमकाने की अमेरिकी नीति लगातार उग्र और आक्रामक होती जा रही है। वहीं, अमेरिकी फरमान के आगे नहीं झुकने वाले सभी लोगों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया जा रहा है। वहीं, चीन और रूस ने चिनफिंग की यात्रा को दोनों देशों की मित्रता को और प्रगाढ़ करने के प्रयासों के हिस्से के रूप में वर्णित किया है। क्रेमलिन ने यूक्रेन के लिए चीन की शांति योजना का स्वागत किया है और कहा है कि इसपर पुतिन और चिनफिंग के बीच वार्ता के दौरान चर्चा की जाएगी। दोनों राष्ट्रपतियों के बीच सोमवार को रात्रिभोज के बाद बैठक शुरू होगी।

गौरतलब है कि चिनफिंग का रूस दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने शुक्रवार को युद्ध अपराधों के आरोप में पुतिन की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था. रूस ने इस वारंट को निष्प्रभावी बताया है. चीन अपनी ऊर्जा आधारित अर्थव्यवस्था के लिए रूस को तेल और गैस के स्रोत के रूप में देखता है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि सोमवार की बैठक के दौरान चिनफिंग और पुतिन यूक्रेन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति मौजूदा हालात पर मॉस्को के दृष्टिकोण को लेकर भी विस्तृत विवरण दे सकते हैं। पेस्कोव ने कहा कि मंगलवार को दोनों देशों के अधिकारियों के बीच विभिन्न विषयों पर व्यापक बातचीत होगी। वहीं, बीजिंग में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति चिनफिंग का रूस दौरा मित्रता, सहयोग एवं शांति की यात्रा है। उन्होंने कहा कि चीन यूक्रेन संकट पर अपनी तटस्थ स्थिति बनाए रखेगा और शांति वार्ता को बढ़ावा देने में रचनात्मक भूमिका निभाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें