बग्गा की गिरफ्तारी पर बवाल, तजिंदर को लेकर लौट रही दिल्ली पुलिस, HC पहुंचा पंजाब

69

नई दिल्लीः नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (tajinder singh bagga) को आज यानी शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं बग्गा की गिरफ्तारी पर दिल्‍ली से लेकर हरियाणा तक सियासी बवाल मचा हुआ है। इसी बीच बग्गा को मोहाली ले जाने के क्रम में कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस के काफिले को रोक लिया। इसके बाद काफी देर तक पंजाब पुलिस से पूछताछ हुई और इसके बाद दिल्ली पुलिस भी कुरुक्षेत्र के थानेसर थाने पहुंच गई, जहां तजिंदर बग्गा ( tajinder singh bagga ) को रखा गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम तजिंदर बग्गा को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई। जबकि पंजाब अब सुप्रीप कोर्ट पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें..पृथ्वीराज के लिए निर्माताओं ने की थी ऐसी तैयारी, वेशभूषा से लेकर आभूषणों पर भी हुआ शोध

पंजाब सरकार की ओर से अनमोल रतन ने कहा कि बग्गा ने अपने खिलाफ दर्ज मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की हुई है और उसमें कोई राहत नहीं मिली, कोई अंतरिम राहत नहीं मिली। हमने 5 नोटिस बग्गा को दिए लेकिन वो पेश नहीं हुए। पंजाब सरकार ने कहा कि बग्गा को हरियाणा की सीमा से बाहर नहीं जाने दिया जाए। इस पर कोर्ट ने हरियाणा से स्थिति की जानकारी मांगी और 4 बजे तक जानकारी देनी होगी। वहीं पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पंजाब सरकार की याचिका पर दिल्ली पुलिस की ओर से पेश हुए वकील सत्यपाल जैन ने कहा कि तजिंदर पाल बग्गा को बिना दिल्ली पुलिस की जानकारी के बिना घर से उठाया गया। उनके पिता ने मामला दर्ज करवाया है। पंजाब सरकार की ओर से कहा गया कि यह जंगलराज है, पुलिस का मिसयूज किया गया। हमारे एसपी को भी हिरासत में लिया गया।

उधर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को उनके पश्चिमी दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार करने के सिलसिले में पंजाब पुलिस के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए। पंजाब पुलिस का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने इसकी जानकारी दी है। आर.के. पंजाब पुलिस का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील राठौर ने आईएएनएस को बताया, “पहला मामला अपहरण की धाराओं के तहत दर्ज किया गया, जबकि दूसरा मारपीट की धारा के तहत दर्ज किया गया। दूसरा मामला बग्गा के पिता की शिकायत पर दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के चार जवानों को हिरासत में लिया है और उन्हें जनकपुरी थाने ले गई है।”

उन्होंने दावा किया कि सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने दावों को साबित करने के लिए कुछ तस्वीरें भी पेश कीं। हालांकि, दिल्ली पुलिस के अधिकारी किसी भी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विचारों पर उनकी कथित टिप्पणी के लिए केस दर्ज किए जाने के एक महीने बाद बग्गा को शुक्रवार को जनकपुरी इलाके में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा पुलिस ने कथित तौर पर पंजाब पुलिस को कुरुक्षेत्र में रोका जब वे भाजपा प्रवक्ता को मोहाली ले जा रहे थे। भाजपा नेताओं ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर पंजाब पुलिस का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)