spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डतारक मेहता के रोशन सोढ़ी लेंगे Bigg Boss 18 में एंट्री

तारक मेहता के रोशन सोढ़ी लेंगे Bigg Boss 18 में एंट्री

Mumbai: ‘Bigg Boss 18’ का ऐलान होने के बाद से ही बिग बॉस के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। सीज़न का भव्य प्रीमियर 6 अक्टूबर को होगा इस समय हर कोई यह देखने उत्सुक है कि, कौन से चेहरे शो में भाग लेंगे। वहीं घर की सदस्य के रुप में टीवी के कई सितारों के साथ निया शर्मा का नाम कंफर्म हो गया है। वहीं इस बीच चर्चा है कि, सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए एक्टर गुरुचरण सिंह भी शो में एंट्री करेंगे।

एयरपोर्ट से गायब हुए थे गुरुचरण सिंह  

बता दें, 51 साल के गुरुचरण सिंह अप्रैल महीने में चर्चा में थे। वह दिल्ली स्थित अपने घर से मुंबई के लिए निकले, लेकिन एयरपोर्ट नहीं पहुंचे। उन्होंने मुंबई की फ्लाइट नहीं पकड़ी इसके बाद उनके लापता होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद से पुलिस उनकी खोजबीन में जुट गई थी।

ये भी पढ़ें: Rajinikanth Health Update: सुपरस्टार रजनीकांत की हालत में सुधार, कल मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

Bigg Boss 18 में नजर आएंगे गुरुचरण सिंह  

हालांकि, 25 दिनों बाद वह खुद ही घर लौट आए। कहा जा रहा था कि, आर्थिक तंगी की वजह से कुछ दिनों के लिए गायब हो गये थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब गुरुचरण को बिग बॉस 18 का ऑफर मिला है। वह अपने हँसमुख स्वभाव के कारण लोकप्रिय हो गये। ऐसे में हर कोई इस बात को लेकर उत्सुक है कि वह बिग बॉस (Bigg Boss 18) से कैसे सबका मनोरंजन करेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें