Monday, October 28, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकम उम्र में दिख रहे बुढ़ापे के लक्षण, हो सकता है थायराइड

कम उम्र में दिख रहे बुढ़ापे के लक्षण, हो सकता है थायराइड

 

लखनऊः कम उम्र में ही बुढ़ापे के लक्षण दिखाई देने लगे या बाल तेजी से गिरने लगे या फिर खूब पानी पीने के बावजूद प्यास न बुझे तो सावधान हो जाएं, यह सब लक्षण थायराइड होने की निशानी भी हो सकते हैं। इससे पीड़ित मरीजों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। थायराइड एक कॉमन बीमारी है और अक्सर महिलाओं व पुरूषों में देखी जाती है। इस बीमारी के बारे में इंडिया पब्लिक खबर ने केजीएमयू के डॉक्टर केके सावलानी से बात की।

डॉ. सावलानी ने बताया कि थायरॉयड ग्रंथि एक छोटा सा अंग है, जो गर्दन के सामने स्थित होता है और विंडपाइप (श्वासनली) के चारों ओर लिपटा होता है। यह एक तितली के आकार का होता है, जो बीच में छोटा होता है और दो चौड़े पंख होते हैं। थायराइड एक ग्रंथि है। आपके पूरे शरीर में ग्रंथियां होती हैं, जहां वे ऐसे पदार्थ बनाती और छोड़ती हैं, जो आपके शरीर को एक विशिष्ट कार्य करने में मदद करते हैं। आपका थायरॉयड हार्मान बनाता है, जो आपके शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को नियंत्रित करने में मदद करता है। जब आपका थायरॉयड ठीक से काम नहीं करता है, तो यह आपके पूरे शरीर को प्रभावित कर सकता है। डॉ. सावलानी ने थायराइड के लक्षणों के बारे बताया कि गले में सूजन के लक्षण की अनदेखी करने से भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

थायराइड की दशा में मरीज के शरीर में थायराक्सिन हार्मोन में लोचा पाया जाता है। यदि यह हार्मोन शरीर में बढ़ जाए तो पीड़ित व्यक्ति को बहुत अधिक गर्मी लगेगी। पेट में गड़बड़ी के लक्षण दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं पीड़ित की धड़कन भी बढ़ जाती है। शरीर खाना पचाने की रफ्तार भी बढ़ा देता है। इससे पीड़ित व्यक्ति को भूख भी खुलकर लगती है। मरीज का वजन घटने लगेगा। इसके उलट अगर हार्मोन कमी हो, तो पीड़ित को ठंडक का एहसास ज्यादा होगा। उसकी पाचन क्षमता में कमी दिखाई देगी। इससे पीड़ित जो कुछ भी सेवन करेगा, वह ठीक से नहीं पचेगा। मरीज का वजन तेजी से बढ़ने लगेगा। डॉ. केके सावलानी ने बताया कि थायराइड रोग पुरुष, महिलाएं, शिशु, किशोर व बुजुर्ग किसी को भी प्रभावित कर सकता है।

यह भी पढ़ें-डॉक्टरों को सिर्फ जेनेरिक मेडिसिन लिखने का आदेश

यह जन्म के समय मौजूद हो सकता है (आमतौर पर हाइपोथायरायडिज्म) और यह आपकी उम्र के रूप में विकसित हो सकता है (अक्सर महिलाओं में रजोनिवृत्ति के बाद)। ब्लड प्रेशर के मरीज को थायराइड होने की आशंका अधिक होती है। एक सर्वे की मानें तो करीब 60 से 65 फीसदी महिलाओं में ब्लड प्रेशर की दिक्कत की वजह से थायराइड सम्बंधी विकार पाया जाता है। यह महिलाओं को जल्द अपना शिकार बना लेता है। वसायुक्त भोजन के अत्यधिक सेवन से लोगों में थायराइड हार्मोन का उत्पादन कम हो सकता है। ऐसे लोग अपनी डाइट में मक्खन, मीट जैसे भोजन को कम शामिल करें।

थायराइड रोग का निदान

कभी-कभी थायराइड रोग का निदान करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि लक्षण अन्य स्थितियों के साथ आसानी से भ्रमित हो जाते हैं। जब आप गर्भवती हों या उम्रदराज हों, तो आपको इसी तरह के लक्षणों का अनुभव हो सकता है। रक्त परीक्षण, इमेजिंग परीक्षण व शारीरिक परीक्षण के बाद थायराइड की समस्या का पता लगाया जा सकता है। राजधानी स्थित केजीएमयू में थायराइड का बिना टांका ऑपरेशन शुरू हो चुका है। दूरबीन विधि से अब तक 10 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है। एंडोक्रॉइन सर्जरी विभाग के डॉ. कुशाग्र गौरव का कहना है कि थायराइड की समस्या में गले में सूजन आ सकती है। समय से इलाज न कराया जाए तो घेंघा रोग में बदल तब्दील हो सकता है। अगर घेंघा रोग में यह हो गया तो ऑपरेशन ही विकल्प बचता है। अभी तक गले में चीरा लगाकर घेंघा का ऑपरेशन होता था। इसके बाद गले में चीरे का निशान दिखाई देता था। दूरबीन विधि से तीन से छह सेंटीमीटर तक के घेंघा को निकाला जा सकता है।

बहुत अधिक थायराइड हार्मान (हाइपरथायरायडिज्म) होने के लक्षण

– चिड़चिड़ापन और घबराहट का अनुभव होना
– नींद आने में परेशानी होना
– तेजी से वजन घटना
– बढ़ी हुई थायरॉयड ग्रंथि या गण्डमाला होना
– मांसपेशियों में कंपकंपी होना
– अनियमित मासिक धर्म का अनुभव करना या आपका मासिक धर्म बंद होना
– गर्मी के प्रति संवेदनशील महसूस करना
– दृष्टि की समस्या या आंखों में जलन होना

अंडरएक्टिव थायरॉयड (हाइपोथायरायडिज्म) के लक्षण

– थकान महसूस होना (थकान)
– वजन बढ़ना
– भूलने की बीमारी का अनुभव होना
– बार-बार और भारी मासिक धर्म होना
– रूखे और मोटे बाल होना
– आवाज का कर्कश होना
– ठंडे तापमान के प्रति असहिष्णुता का अनुभव करना

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें