Tuesday, October 22, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशस्वतंत्र देव सिंह ने कहा- प्रदेश में अब कानून का राज, आतंक...

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- प्रदेश में अब कानून का राज, आतंक फैलाने वाले…

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जीडीपी लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कानून का राज है। गुंडे और आतंक फैलाने वाले लोग जेल में हैं। गुरुवार को जिले में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने आये जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे।

हमारी प्राथमिकाता में जाति नहीं

एक सवाल के जवाब में स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जातीय जनगणना पर जवाब सपा मुखिया अखिलेश यादव से लीजिए, हमारी प्राथमिकता में जाति नहीं है। हमारी सरकार में सभी को रोजगार दिया गया है, जाति आधारित कोई भेदभाव नहीं किया गया है।

हमास और इजराइल के बीच युद्ध से जुड़े सवाल पर स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि फिलहाल इन देशों में रह रहे भारत के लोगों को सुरक्षित लाने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान वहां रह रहे देश के लोगों को सुरक्षित अपने देश लाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के लोग दुनिया में जहां भी हैं, पूरी तरह सुरक्षित हैं। दुनिया भर में ऐसी कोई घटना नहीं हुई जिससे देश की बदनामी हुई हो।’

यह भी पढ़ेंः-दुबग्गा मामलाः भांजे ने मौसा के घर डलवाई डकैती, नौ गिरफ्तार

अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये दिशा-निर्देश

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने रबी फसल के दौरान नहरों की टेल तक पानी पहुंचाकर किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मंत्री ने युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर नहरों की सफाई कराने को कहा। बैठक में मंत्री ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, उनकी सुविधाओं का प्राथमिकता से ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें