मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने अपने फैन्स के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। वह मां बनने वाली हैं। स्वरा ने अपने पति फहाद अहमद के साथ घोषणा की है कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। स्वरा ने पति फहाद अहमद के साथ एक तस्वीर पोस्ट की।
स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति फहाद अहमद के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में स्वरा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। स्वरा ने पोस्ट में कहा, "कभी-कभी सभी की प्रार्थना काम करती है। हम जीवन के इस नए चरण में कदम रखने के लिए उत्साहित और खुश हैं।" कोई नया मेहमान आएगा। उनके इस पोस्ट पर उनके फैन्स ने कमेंट कर उन्हें विश किया है। बी-टाउन सेलिब्रिटीज भी कपल को बधाइयां दे रहे हैं।
यह भी पढे़ंः-Prabhas Visites Tirupati: तिरुपति बालाजी के दरबार पहुंचे प्रभास, प्री-रिलीज इवेंट आज आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर फैली थी, लेकिन कपल ने इसकी पुष्टि नहीं की थी। अब स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। स्वरा और फहद अहमद ने जनवरी के महीने में कोर्ट मैरिज की थी। एक महीने बाद स्वरा ने एक फोटो पोस्ट कर बताया कि उन्होंने शादी कर ली है। उसके बाद फरवरी के महीने में स्वरा और अहमद ने पारंपरिक तरीके से शादी की। अब ये जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)View this post on Instagram