प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

UP News: स्वामी के फिर बिगड़े बोल, बोले-हिंदू धर्म नहीं एक धोखा है...

swami-prasad-maurya लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म कोई धर्म नहीं बल्कि एक धोखा है। स्वामी प्रसाद मौर्य सोमवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सपा नेता ने कहा कि ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म बताकर देश के आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों को फंसाने की साजिश की गई है। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का सम्मान होता। अपने भाषण के दौरान उन्होंने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर भी विवादित बयान दिया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा है, ’’ब्राह्मणवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं और सारी असमानता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिन्दू नाम का कोई धर्म नहीं है, हिन्दू धर्म तो एक धोखा है। वास्तव में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी को हिंदू धर्म बताकर इस देश के दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को फंसाने की साजिश की जा रही है। यदि हिन्दू धर्म होता तो आदिवासियों का सम्मान होता, दलितों का सम्मान होता, पिछड़ों का सम्मान होता लेकिन कैसी विडम्बना है...। ये भी पढ़ें..मैसूर में बुराड़ी जैसा खौफनाक कांड? मकान में मिली एक ही... गौरतलब है कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पिछले कुछ समय से हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। दूसरी ओर, निषाद पार्टी के प्रमुख और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने स्वामी प्रसाद पर पलटवार करते हुए उनसे उनका धर्म पूछा है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)