बिग बाॅस 10 के प्रतिभागी रहे स्वामी ओम का 63 साल की उम्र में निधन

67

नई दिल्लीः बिग बाॅस के सीजन 10 में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट स्वामी ओम का इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 63 साल के थे। कुछ दिनों पहले उन्हें पैरालिसिस अटैक भी पड़ा था। वहीं वह कुछ महीनों पहले कोरोना से भी पीड़ित थे लेकिन वह बाद में ठीक भी हो गये थे।

स्वामी ओम की तबियत बेहद खराब होने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार को उनका निधन हो गया। स्वामी ओम के परिचित अर्जुन जैन ने उनके निधन की पुष्टि की। अर्जुन के मुताबिक स्वामी ओम बीते कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। कोरोना से ठीक होने के बाद भी वह काफी कमजोर हो गये थे। इसके साथ ही वह कई और समस्याओं से जूझ रहे थे।

यह भी पढ़ें-बाढ़ नियंत्रण को समय पर किये गये उपाय रोक सकती है…

इसके चलते बीते 15 दिनों से उनकी तबीयत बेहद खराब हो गई थी। बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। दिल्ली के निगम बोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बिग बॉस 10 में जब वह प्रतिभागी के तौर पर आये थे तो वह काफी चर्चा में भी आए थे। हालांकि बाद में उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।