Thursday, March 27, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमपति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, थाने...

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, थाने पहुंचकर किया सरेंडर, बताई ये वजह

अशोकनगरः मध्य प्रदेश के अशोकनगर से सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक पति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर में ताला लगाकर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की। पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

विवाद के बाद उतारा मौत के घाट

जानकारी के मुताबिक, घटना देहात थाना क्षेत्र की है। शंकर कॉलोनी निवासी दशरथ रजक अपनी पत्नी किरण रजक के चरित्र पर शक करता था। शुक्रवार सुबह 8:30 से 9 बजे के बीच पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

मानसिक रूप से बीमार है पति

किरण रजक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त दंपती घर में अकेले थे। दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। घटना के बाद आरोपी पति थाने पहुंचा और पुलिस को घटना के बारे में बताया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर ली गई है। घटना के बाद कॉलोनी वासी सहम गए। बताया जा रहा है कि पति मानसिक रूप से बीमार है। फिलहाल देहात थाने की पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक महिला के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन किरण (36) की शादी 2003 में दशरथ रजक से हुई थी। परिवार अशोक नगर की शंकर कॉलोनी में रहता है।

यह भी पढ़ेंः-Chandigarh Blast Case: चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व गोला-बारूद बरामद

मायके से पैसे लाने के लिए करता था परेशान

किरण आसपास रहने वाले लोगों के घरों में नौकरानी का काम करती थी। दशरथ को किरण के चरित्र पर शक था, इसलिए उसने डेढ़ साल पहले उससे काम छुड़वा दिया था। लोगों का कहना है कि आरोपी खुद भी कोई काम नहीं करता था, घर में खाने तक के पैसे नहीं थे। दशरथ किरण को मायके से पैसे लाने के लिए परेशान करता था। कई बार मारपीट भी करता था। हमने भी कई बार उन लोगों की मदद की थी। उसने किरण की हत्या क्यों की, पता नहीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें