Thursday, March 27, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्धावस्था में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने से...

संदिग्धावस्था में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में घर के अंदर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के संदिग्धावस्था में मिले शव से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इनमें 11 साल का लड़का भी शामिल है। यह परिवार मथुरा के फरह इलाके में रहता था। मृतकों की पहचान नीरज गोयल (35), उनकी पत्नी रीमा (30) और उनके बेटे अनमोल (11) के रूप में हुई है।

मथुरा के एसपी (सिटी) एमपी सिंह के अनुसार नीरज छत से लटके हुए मिले हैं, जबकि उनकी पत्नी और बेटा बिस्तर पर मृत पड़े थे। पहली नजर में ऐसा लगता है कि पत्नी और लड़के को कोई जहरीला पदार्थ दिया गया था क्योंकि उनके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस के मुताबिक घर सुबह से बंद था, जिसके चलते एक पड़ोसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो घर में तीनों के शव मिले। फॉरेंसिक टीमों ने मौके से सबूत इकट्ठे किए हैं। ऐसा लगता है, आत्महत्या और हत्याएं मर्जी से की गई हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड में हुई तबाही में मदद को क्रिकेटर ऋषभ पंत देंगे…

एमपी सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नीरज की एक दुकान थी और उन्होंने 3 साल पहले रीमा से शादी की थी। उन दोनों का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था। नीरज की यह पहली शादी थी, जबकि रीमा की पहले भी 2 शादियां हो चुकी थीं और अनमोल उनका बेटा था।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें