24वें मुख्य चुनाव आयुक्त बनें सुशील चंद्रा ने संभाला कार्यभार

30

नई दिल्लीः चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने मंगलवार को भारत के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने सुनील अरोड़ा की जगह ली है, जो एक दिन पहले ही रिटायर हुए हैं। सुशील चंद्रा को 14 फरवरी, 2019 को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था।

अरोड़ा और पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा के साथ सुशील चंद्रा ने उस साल लोकसभा चुनाव को सफलतापूर्वक आयोजित करवाया था। सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई, 2022 को समाप्त होगा। हालांकि इससे पहले ही पंजाब, उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर राज्यों में विधानसभा चुनाव के होने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, 18021 नये संक्रमित मिले

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को आयोजित सम्मेलन में वरिष्ठतम चुनाव आयुक्त को शीर्ष पद के लिए नियुक्त किया। अरोड़ा के रिटायर होने के बाद अब चुनाव आयोग में दो ही सदस्य हैं। चंद्रा पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनावों की देखरेख करेंगे, जहां आठ में से चार चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है।