मार्गशीर्ष संक्रांति के दिन तुला राशि छोड़ वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, इन राशि वालों के लिए है शुभ योग

64

नई दिल्लीः मार्गशीर्ष संक्रांति का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार यह संक्रांति अनेक तरह के पापों के प्रायश्चित और नाश करने वाली होती है। मार्गशीर्ष संक्रांति के दिन सूर्य देव तुला राशि को छोड़ वृश्चिक राशि में प्रवेश करते है। इसी वजह से इस संक्रांति को वृश्चिक संक्रांति भी कहते हैं। इसकी अन्य क्या विशेषता है और इस दिन ध्यान, दान, पुण्य, तीर्थ स्नान का महत्व शास्त्रों में विशेष क्या है, आइए जानते हैं विस्तार से इसके बारे में।

मार्गशीर्ष संक्रांति का शुभ मुहूर्त
इस साल सूर्यदेव वृश्चिक राशि में 16 नवंबर शाम 07 बजकर 15 मिनट पर प्रवेश करेंगे। मार्गशीर्ष संक्रांति का पुण्यकाल 16 नवंबर दोपहर 12 बजकर 51 मिनट से शुरु होगा। इस दिन जप, तप, स्नान, दान आदि करना शुभ होगा।

शुद्ध घी, तिल, सरसों के तेल एवं कंबल दान मोक्ष की प्राप्ति का कारक
मार्गशीर्ष संक्रांति के दिन दान का बड़ा महत्व बताया गया है। इस दिन शुद्ध घी, तिल, सरसों के तेल एवं कंबल दान मोक्ष की प्राप्ति करवाता है। मार्गशीर्ष संक्रांति के अवसर पर गंगास्नान, नदी, सरोवर एवं गंगातट पर दान को अत्यंत शुभकारक माना गया है। इस पर्व पर तीर्थराज प्रयाग एवं गंगासागर में स्नान को महास्नान की संज्ञा दी गई है। अगर किसी कारण के चलते आप गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान नहीं कर सकते हो तो घर में ही पानी में गंगाजल डाल कर स्नान अवश्य करें, ऐसा करने से गंगा स्नान का पूरा फल मिलता है।

ये भी पढ़ें..20 नवम्बर को शुक्र के उदित होने के बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस वर्ष केवल 12 लग्न मुहूर्त

भूमि पर देखने को मिलेंगे ये तमाम परिवर्तन
अनाज आदि रोजाना उपभोग की वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि होगी। राजनीतिक दलों में आपसी खींचातानी बढ़ेगी। राजनीतिक उथल पुथल भी होगी, किसी राज्य में सत्ता परिवर्तन हो सकता है। राजनेताओं एवं दुष्टों के लिए यह संक्रांति शुभ होगी। भूकंप आएगा, जनता में आक्रोश की भावना अधिक होगी। किसी बड़ी हस्ती की अचानक मृत्यु होगी। सड़क दुर्घटना एवं अग्निकांड से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यह संक्रांति वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या एवं कुम्भ राशि वालों के लिए शुभ होगी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…