Tuesday, February 25, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदुनियाChandrayaan-3: सुनीता विलियम्स कर रहीं चंद्रयान-3 के लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार,...

Chandrayaan-3: सुनीता विलियम्स कर रहीं चंद्रयान-3 के लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार, बोलीं-भारत के लिए चीयर कर रहे हैं..

sunita-williams

Chandrayaan-3: वाशिंगटनः भारतीयों को ’शुभकामनाएं’ देते हुए भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा कि जब चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल बुधवार शाम चंद्रमा की सतह को छूने का प्रयास करेगा तो वह भारत के लिए चीयर करेंगी। नासा के अनुभवी अंतरिक्ष यात्री ने नेशनल ज्योग्राफिक इंडिया द्वारा साझा किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, “मैं 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के लिए बहुत उत्साहित हूं। शुभकामनाएं, हम आपके लिए चीयर कर रहे हैं।“

सुनीता विलियम्स, जिन्होंने अपने दो शटल मिशनों के दौरान अंतरिक्ष में लगभग 322 दिन बिताए हैं, ने कहा कि चंद्रमा पर उतरने से इसकी संरचना और इतिहास के बारे में बहुमूल्य जानकारी मिलेगी। नेशनल ज्योग्राफिक इंडिया इस कार्यक्रम का लाइव कवरेज करेगा, जिसमें अंतरिक्ष उद्योग के विशेषज्ञों के साथ-साथ विलियम्स और राकेश शर्मा जैसे अंतरिक्ष यात्रियों के अंतरिक्ष अन्वेषण पर इनपुट शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें..Chandrayaan-3 Landing: घर बैठे देख सकेंगे चंद्रयान-3 की लैंडिंग, यहां मिलेगी…

चैनल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ’’हम इसरो के बहादुरों को सलाम करते हैं।’’ उन्होंने बताया कि टचडाउन का लाइव टेलीकास्ट शाम 4 बजे से किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार, लैंडर आज शाम 5.45 बजे चंद्रमा पर उतरना शुरू करेगा और लगभग 6.04 बजे चंद्रमा पर उतरेगा। मिशन की सफलता भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग तकनीक में महारत हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इसके अलावा, यह चंद्रमा के अज्ञात बड़े दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला देश भी बन जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें