Sultanpur: ननिहाल जा रही किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग, मौत

0
22

sultanpur

सुलतानपुरः जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र के गोमती नदी में एक किशोरी ने छलांग लगा दी। किशोरी को नदी में छलांग लगाते देख आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका। किशोरी के इस कदम को उठाने के पीछे के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र अन्तर्गत बभंगवा निवासी कल्लू राम की बेटी नंदिनी (14) शुक्रवार को ननिहाल जाने के लिए निकली थी। किशोरी का ननिहाल बभंगवा गांव से लगभग आठ किमी दूर धनपतगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत मूंडवा गांव में है। बताया जा रहा है कि किशोरी ई-रिक्शे पर बैठकर अपने ननिहाल जा रही थी। जब वह धनपतगंज-कुड़वार मार्ग पर नौगवातीर के पास पहुंची ही थी। तब उसने गोमती नदी के पुलिस के पास ई-रिक्शा रूकवा दिया। नंदिनी को उतारकर ई-रिक्शा अभी कुछ दूर ही आगे बढ़ा था।

ये भी पढ़ें..नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने भगवान महाकाल के किए दर्शन, बेटी…

तभी नंदिनी ने पुल पर अपनी चप्पल उतारी और नदी में छलांग लगा दी। नंदिनी को नदी में कूदते देख राहगीर दौड़ते हुए पुल पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू की। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद गोताखोरों ने नंदिनी के शव को नदी से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पांच भाई-बहनों में नंदिनी तीसरे नंबर की थीं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)