सुकना त्रिशक्ति कोर ने हथियारों की प्रदर्शनी का किया आयोजन

0
34

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम में शुक्रवार को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुकना त्रिशक्ति कोर द्वारा विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में सेना के अत्याधुनिक हथियारों और उपकरणों को आम लोगों के देखने के लिए प्रदर्शित किया गया। इस एक दिवसीय प्रदर्शनी में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदर्शनी देखने के लिए बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर उम्र के लोग मौजूद थे। इसके जरिए प्रदर्शनी में लोगों को सेना के शौर्य और साहस से रूबरू कराया गया।

प्रदर्शनी में युद्ध में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक हथियारों को प्रदर्शित किया गया। जिसे देखकर बच्चे रोमांचित हो उठे। इस मौके पर बच्चों ने हाथों में रायफल लेकर फोटो भी खिंचवाई। इसके अलावा प्रदर्शनी में सेना से जुड़े डॉग स्क्वायड की भी जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें-Air India पर लगा 30 लाख का जुर्माना, पायलट का लाइसेंस…

इस मौके पर सुकना त्रिशक्ति वाहिनी के कर्नल अंजन ने कहा कि 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर बंगाल समेत सिक्किम में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में आज सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम में एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में आम लोगों को युद्ध में इस्तेमाल होने वाले अत्याधुनिक हथियारों और उपकरणों को प्रदर्शित किया गया। यह युवाओं को सेना के शौर्य और साहस से रूबरू कराने का प्रयास है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)