देश Featured

Himachal Pradesh: हिमाचल में टला सियासी संकट, सुक्खू बने रहेंगे मुख्यमंत्री

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर बनी राजनीतिक अस्थिरता फिलहाल टल गई है। राज्य में सियासी घमासान के बीच पार्टी आलाकमान की ओर से हिमाचल भेजे गए कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार देर रात तक विधायकों व मंत्रियों से मिलकर उनका पक्ष जाना है। गुरुवार को पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को ही मुख्यमंत्री बने रहने का फैसला लिया। डीके शिवकुमार ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘ये बहुत दुखद है कि हमने हिमाचल की राज्यसभा सीट खो दी है। पूरे देश ने हिमाचल के राज्यसभा का चुनाव देखा।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने एक कोर्डिनेशन टीम बनाई है, जो सरकार व पार्टी के बीच मध्यस्ता का काम करेगी। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। यह भी पढ़ेंः-Himachal Pradesh: कांग्रेस के 6 बागी विधायक अयोग्य घोषित, स्पीकर ने की कार्रवाई उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों के मिलने के बाद बुधवार शाम अपना त्यागपत्र मंत्रिमंडल से वापस ले लिया है। वहीं, बुधवार को विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद भाजपा विधायक दल ने भी बैठकर आगामी रणनीति पर चर्चा की है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)