सुहाना खान ने लाडले भाई अबराम को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

0
47

मुंबईः बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपने सबसे छोटे और लाडले बेटे अबराम खान का गुरुवार को आठवां जन्मदिन मना रहे हैं। अबराम अपने पिता शाहरूख के ही नहीं अपने बड़े भाई आर्यन खान और सुहाना खान के भी काफी करीब है। अपने भाई के लिए इस पल को और खास बनाने के लिए बड़ी बहन सुहाना ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की हैं।

सुहाना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप भी साझा किया है, जिसमें भाई-बहन साथ में पूल में नजर आ रहे हैं। इसमें नन्हें अबराम अपनी बड़ी बहन के साथ पोज देने के लिए घुटनों के बल उनकी ओर आते दिखाई दे रहे हैं। दोनों कैमरे की ओर जब देखते हैं, तो सुहाना भाई को उन्हें किस करने के लिए कहती हैं। अबराम भी अपनी बहन को पुचकारने से नहीं कतराते हैं।

यह भी पढ़ेंःयूपी के कुछ जिलों में 28-29 मई को दिखेगा चक्रवाती तूफान…

वीडियो के साथ कैप्शन में सुहाना खान ने लिखा कि बर्थडे बॉय। शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे अबराम का जन्म मई, 2013 में सरोगेसी से हुआ था। उनकी बड़ी बहन सुहाना और बड़े भाई आर्यन फिलहाल अमेरिका में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं।