Featured राजनीति

Sudha Murty राज्यसभा के लिए मनोनीत, PM मोदी ने महिला दिवस पर ट्वीट कर किया ऐलान

Sudha Murty Rajya Sabha Nomination, नई दिल्लीः मशहूर बिजनेसमैन और इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महिला दिवस पर खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जानी मानी लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनोनीत किया है। पीएम मोदी ने कहा, ''मुझे खुशी है कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी 'नारी शक्ति' का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। मैं उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।” ये भी पढ़ें..पीएम मोदी की दूरदर्शिता से भारत के हर क्षेत्र में हो रहा विकास, विकसित भारत एंबेसडर कार्यक्रम में बोले अनुराग ठाकुर

पीएम मोदी का जताया आभार

वहीं सुधा मूर्ति ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि मैं खुश हूं। साथ ही मुझे लगता है कि मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।' मैं अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि मुझे व्यक्तिगत स्तर पर खुशी है कि मुझे गरीब वर्ग के लोगों के लिए काम करने का बड़ा मंच मिल रहा है।

जानी-मानी लेखिका है सुधा मूर्ति

गौरतलब है कि सुधा मूर्ति एक भारतीय शिक्षिका, लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता और इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व अध्यक्ष हैं। वह गेट्स फाउंडेशन के सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल पहल की सदस्य भी हैं। मूर्ति ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में मूर्ति क्लासिकल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया की स्थापना की। सुधा मूर्ति इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी हैं। उनकी बेटी अक्षता मूर्ति वर्तमान ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)