Operation Kaveri: सूडान में फंसे अब तक 2,300 भारतीयों की हुई वतन वापसी

0
13

sudan-crisis-operation-kaveri

नई दिल्लीः युद्धग्रस्त सूडान (sudan crisis) में फंसे भारतीयों को निकालने का सिलसिला जारी है। गृहयुद्ध झेल रहे सूडान में हजारों भारतीय फंसे हुए थे। वहीं सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) चला रखा है। जिसके तहत अब तक करीब 2,300 नागरिक सूडान से सुरक्षित भारत पहुंच चुके हैं। रविवार को 40 लोगों का एक और जत्था राजधानी दिल्ली पहुंचा। वहीं सूडान में फंसे अब तक 3000 भारतीयों नागरिको को ऑपरेशन कावेरी के तहत सुरक्षित वापस जेद्दा पहुंचाया जा चुका है।

10 लोगों का एक और जत्था दिल्ली पहुंचा

ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri) पर अपडेट देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक ट्वीट कर कहा कि भारतीय वायुसेना का एक सी-130जे विमान 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली में उतरा। विदेश मंत्री आगे कहा कि इस विमान से तकरीबन 2,300 नागरिक भारत पहुंच चुके हैं। देश की सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच 14 अप्रैल को शुरू हुई लड़ाई के बाद से सूडान में 500 से अधिक लोग मारे गए हैं। गृह युद्ध में एक भारतीय नागरिक भी मारा गया था।

 अब तक 2,300 नागरिकों हो चुकी है वातन वापसी

बता दें कि पीएम मोदी ने 10 दिन पहले खार्तूम में व्याप्त स्थिति की समीक्षा करने के बाद वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए एक योजना पर जोर दिया था। जिसके बाद ऑपरेशन कावेरी नामक बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया था। अब तक, 2,300 भारतीय नागरिकों को भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और विमानों की मदद से सऊदी अरब के शहर जेद्दा के रास्ते खार्तूम से सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया है। वहीं सूडान (sudan crisis) में फंसे अब तक 3000 भारतीयों नागरिको को ऑपरेशन कावेरी के तहत सुरक्षित वापस जेद्दा पहुंचाया जा चुका है।

जानें क्यों हो रही सूडान में हिंसा

सूडानी सेना और उसके सहयोगी रैपिड सपोर्ट फोर्सेज ग्रुप के बीच तनाव चरम पर है। अक्टूबर 2021 में तख्तापलट के बाद से, देश पर सैन्य जनरलों की एक परिषद का शासन था। सूडानी सशस्त्र बलों के प्रमुख जनरल अब्देल फत्ताह अल-बुरहान देश के राष्ट्रपति के रूप में सेवा कर रहे थे। उनके डिप्टी और सूडान के रैपिड सपोर्ट फोर्स के प्रमुख जनरल मोहम्मद हमदान डागलो विवाद के केंद्र में हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)