Sunday, March 9, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदुनियाअफ्रीकी देश सुडान में कत्‍लेआम....बाजार में अर्धसैनिक समूह का हमला, 54 की...

अफ्रीकी देश सुडान में कत्‍लेआम….बाजार में अर्धसैनिक समूह का हमला, 54 की मौत

Sudan Civil War: अफ्रीकी देश सूडान में सेना के खिलाफ लड़ने वाले कुख्यात अर्धसैनिक समूह रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) ने ओमदुरमन शहर के एक खुले बाजार में आम लोगों पर हमला किया, जिसमें 54 लोगों की मौत हो गई। सबरीन मार्केट में हुए इस हमले में 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि की है।

Sudan Civil War: मरने वालों में महिलाओं और कई बच्चों शामिल

मिली जानकारी के मुताबिक यह हमला शनिवार को तब हुआ जब बड़ी संख्या में लोग बाजार में खरीदारी कर रहे थे। इस हमले के बाद शहर में दहशत फैल गई और स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। मृतकों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सरकार के प्रवक्ता खालिद अल-अलसीर ने हमले की निंदा करते हुए इसे गंभीर मानवीय संकट बताया और कहा कि इससे निजी और सार्वजनिक संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ेंः- Us Plane Crash: अमेरिका में एक और प्लेन क्रैश… मलबा गिरने से कई घर जले, 6 की मौत

Sudan Civil War: मानवाधिकार संगठनों ने हमले पर चिंता जताई

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘यह आपराधिक कृत्य इस मिलिशिया के खूनी रिकॉर्ड में इजाफा करता है। यह अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का घोर उल्लंघन है।’ संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों ने इस हमले पर चिंता जताई है। अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने भी कहा है कि वह इस मामले से जुड़े संभावित युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों की जांच कर रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें