पांच बार सांसद, नौ बार विधायक रहे वीरभद्र सिंह का ऐसा था राजनीतिक जीवन

45

नई दिल्लीः वीरभद्र सिंह के निधन से हिमाचल प्रदेश की राजनीति एक अध्याय का अंत हो गया। वह हिमाचल प्रदेश के अब तक के सबसे ज्यादा छह बार मुख्यमंत्री रहे। वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून 1934 को शिमला जिले के सराहन में हुआ। उनकी शुरुआती पढ़ाई शिमला के बिशप कॉटन स्कूल शिमला से ही हुई। बाद में उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से बीए ऑनर्स की पढ़ाई की। वीरभद्र सिंह ने पहली बार 1962 में लोकसभा का चुनाव लड़ा और संसद पहुंचे। इसके बाद 1967 और 1971 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की। वर्ष 1980 में वीरभद्र सिंह ने फिर चुनावी ताल ठोकी और सांसद चुने गए। उन्हें इस दौरान राज्य मंत्री उद्योग मंत्री का प्रभार मिला था।

इसके बाद वीरभद्र सिंह ने प्रदेश राजनीति की ओर रुख किया। वीरभद्र सिंह 1983 में पहली बार मुख्यमंत्री बने और 1990 तक मुख्यमंत्री के पद रहे। इसके बाद 1993 और 1998 और 2003 में वह फिर से सीएम की कुर्सी पर काबिज हुए। 2012 में वे छठी बार हिमाचल के सीएम चुन गए। वीरभद्र सिंह केंद्र में दो बार मंत्री रहे। वर्ष 1976 और 1977 के बीच वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में पर्यटन और नागरिक उड्डयन के लिए उपमंत्री का राष्ट्रीय कार्यालय भी संभाला था। वह 1980 से 1983 के बीच उद्योग मंत्री रहे। मई 2009 से जनवरी 2011 तक उन्हें केंद्रीय इस्पात मंत्री का जिम्मा सौंपा गया था। बाद में जून 2012 में उन्हें माइक्रो, स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश की राजनीति में वीरभद्र सिंह ने बड़ा मुकाम हासिल किया।

यह भी पढ़ेंःWimbledon 2021: सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी हुई बाहर

वीरभद्र सिंह ने वर्ष 1983 में प्रदेश राजनीति में सक्रियता बढ़ाई। 1983 में वह जुब्बल कोटखाई सीट से उपचुनाव जीते। इसके बाद 1985 के विधानसभा चुनावों में वीरभद्र सिंह ने जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से 1990, 1993, 1998 और 2003 में विधानसभा चुनाव जीते। 1998 से लेकर 2003 तक वह नेता विपक्ष भी रहे। वर्ष 2012 में उन्होंने शिमला ग्रामीण और वर्ष 2017 में अर्की विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की।