spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशबोलेरो और टेंपो में जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, 10 घायल

बोलेरो और टेंपो में जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, 10 घायल

लखनऊः उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार को पटियाली थाना क्षेत्र में बोलेरो और टेंपो की टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी जबकि 10 लोग घायल हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद ने बताया कि कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर बोलेरो और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मरने वाले सभी 7 लोग टैम्पो में थे। जबकि एक बोलेरो सवार की मौत हो गयी है।

ये भी पढ़ें..राष्ट्रपति व PM मोदी समेत नेताओं ने देशवासियों को दी ईद-उल-फितर…

मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए। स्थानीय लोगों के अनुसार टैम्पों में आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां थीं। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। ये महिलाएं पटियाली में आयोजित एक बाबा जी के यहां मिलने जा रही थे। तभी गांव अशोकपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें